PM मोदी: लाल कृष्ण अडवाणी को मिलेगा भारत रत्न!

0
WhatsApp Image 2024-02-03 at 12.47.11

राम मंदिर आंदोलन के मुख्य चेहरे लालकृष्ण अडवाणी को भारत रत्न देने की बड़ी घोषणा की गई है मोदी सरकार के द्वारा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर कहा कि श्री एलके आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैंने खुद उनसे बात करके बधाई दी। भारत के विकास में उनका योगदान बहुमूल्य है। उन्होंने देश में जमीन पर काम करके सेवा की और देश के उपप्रधानमंत्री बने। उन्होंने गृह मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री के तौर पर भी देश की सेवा की। उनका संसदीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, आडवाणी जी ने दशकों तक देश के लोगों की सेवा की। एकता और पारदर्शिता और राजनीतिक नैतिकता के मामले में उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्हें भारत रत्न दिया जाना एक बेहद भावुक पल है। मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे सानिध्य में काम करने का मौका मिला। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *