18 साल बाद टूटी शादी, धनुष-ऐश्वर्या ने दाखिल की तलाक की अर्जी

0
Dhanush-Aishwarya

Dhanush-Aishwarya

18 साल बाद टूटी शादी, धनुष-ऐश्वर्या ने दाखिल की तलाक की अर्जी

18 साल बाद टूटी शादी, धनुष-ऐश्वर्या ने दाखिल की तलाक की अर्जी

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और उनके दामाद धनुष बीते 2 साल से अलग रह रहे थे। शादी के 18 साल बाद आखिरकार आज इस कपल ने कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल कर दी है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार इस कपल ने चेन्नई फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है। इंडिया टुडे ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि उन्होंने धारा 13 बी – आपसी सहमति से तलाक के तहत याचिका दायर की है। उनके मामले की जल्द ही सुनवाई होगी।
आपको बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2004 में शादी की थी। जिसके बाद इस कपल ने 2022 में ऐलान किया था कि वह अब अलग हो रहे हैं। बीते 2 साल से ये कपल अलग रह रहे थे और अब आखिरकार उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। धनुष ने एक्स पर शेयर किए गए एक नोट में लिखा कि, ‘दोस्तों, कपल, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल की एकजुटता. जर्नी, विकास, समझ, समायोजन और अनुकूलन की रही है. आज हम एक जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो गए. ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने का फैसला किया है और बेहतरी के लिए हमें एक व्यक्ति के रूप में समझने का समय लिया है। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें इससे निपटने के लिए जरूरी समय प्रदान करें। ओम नमः शिवाय! डी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *