Hurun India Under-35 List: आकाश अंबानी और ग़ज़ल अलघ का उद्यमिता में जलवा, हुरुन इंडिया अंडर-35 सूची में शामिल, देंखे 35 नाम

Hurun India Under-35 List: आकाश अंबानी और ग़ज़ल अलघ का उद्यमिता में जलवा, हुरुन इंडिया अंडर-35 सूची में शामिल, देंखे 35 नाम

Hurun India Under-35 List: आकाश अंबानी और ग़ज़ल अलघ का उद्यमिता में जलवा, हुरुन इंडिया अंडर-35 सूची में शामिल, देंखे 35 नाम

रिलायंस रिटेल की गैर-कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी और फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे उन युवा भारतीय उद्यमियों में शामिल हैं, जिन्हें 2024 के लिए हुरुन इंडिया अंडर-35 सूची में शामिल किया गया है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी और मामाअर्थ की ग़ज़ल अलघ को भी सूची में शामिल किया गया है।

एनकोर हेल्थकेयर की निदेशक और राधिका मर्चेंट-अंबानी की बहन अंजलि मर्चेंट को भी अपने पारिवारिक व्यवसाय को जारी रखने के लिए अनेरी पटेल और अनीशा तिवारी के साथ सूची में शामिल किया गया है।

ग़ज़ल अलघ की मामाअर्थ को इस साल बीएसई में सूचीबद्ध किया गया था। सलोनी आनंद को उनकी हेयर केयर कंपनी ट्रेया हेल्थ के माध्यम से उनके काम के लिए भी सूची में शामिल किया गया था। सूची में शामिल 32 वर्षीय परिता पारेख ने शिक्षकों के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म टॉडल लॉन्च किया।

हुरुन इंडिया की विज्ञप्ति में लिखा है: “2024 हुरुन इंडिया अंडर 35 में 35 वर्ष से कम आयु के 150 उत्कृष्ट उद्यमियों को शामिल किया गया है, जिसमें प्रथम पीढ़ी के लिए न्यूनतम 50 मिलियन डॉलर और अगली पीढ़ी के नेताओं के लिए 100 मिलियन डॉलर के व्यवसाय मूल्यांकन वाले उद्यमियों को शामिल किया गया है।”

महिलाओं के अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस सूची में शामिल कुल उद्यमियों में से लगभग 82 प्रतिशत पहली पीढ़ी के व्यवसाय नेता हैं। 150 उद्यमियों में से 123 ने अपनी कंपनियों को जीरो से खड़ा किया है।

शेयरचैट के सह-संस्थापक अंकुश सचदेवा इस सूची में सबसे कम उम्र के हैं। शेयरचैट तेजी से आगे बढ़ा है और भारत के सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक बन गया है।

35 उद्यमियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. अंकुश सचदेवा- ShareChat

2. नीतिश सारदा- स्मार्टवर्क्स

3. अक्षित जैन- गोल्डमेडल इलेक्ट्रिकल्स

4. चैतन्य राठी- बिजनिस

5. जय विजय शिर्के- बीजी शिर्के कंस्ट्रक्शन

6. राहुल राज- फ्लोबिज

7. राजन बजाज- स्लाइस

8. राघव गुप्ता- जैक्सन इंफ्रा

9. ऋषि राज राठौड़- आरजू

10. हेमेश सिंह- Unacademy

11. सारांश गर्ग- नोवा बेने

12. राघव बगई- सोशोवाश

13. विनोद कुमार मीना- कुकू एफएम

14. अर्जुन अहलू वालिया- जय किसान

15. निशांत चंद्रा- न्यूटन स्कूल

16. मनन शाह- मान इन्फ्राकंस्ट्रक्शन

17. प्रणव अग्रवाल- सोशियोवाश

18. केशव रेड्डी- एराजेन लाइफ साइंसेज

19. रोहन नायक- पॉकेट FM

20. सिद्धार्थ विज- Bijnis

21. ऋषभ देसाई- अपार इंडस्ट्रीज

22. मिहिर गुप्ता- टीचमिंट

23. अलख पांडे- फिजिक्स वाला

24. अक्षित गुप्ता- KKI इंडस्ट्रीज

25. पालोन मिस्त्री- शापूरजी मिस्त्री ग्रुप

26. रामान्शु माहौर- स्पिनी

27. वैभव खंडेलवाल- शैडोफैक्स

28. सौरव स्वरूप- वेलोसिटी

29. निशांत के.एस.- पॉकेट FM

30. परिता पारेख- टॉडल

31. ईशा अंबानी- रिलायंस रिटेल

32. आकाश अंबानी- रिलायंस जियो इन्फोकॉम

33. अजीश अच्युतन- ओपन

34. बाला सारदा- वाहदम इंडिया

35. अमन मेहता- टोरेंट फार्मा

इसके अलावा, इस सूची में सबसे अधिक उद्यमियों वाले शहर बेंगलुरु और मुंबई हैं, जहाँ क्रमशः 29 और 26 व्यवसायी नेता हैं।

क्षेत्रों में, वित्तीय सेवाओं के साथ-साथ सॉफ्टवेयर और सेवाओं में क्रमशः सबसे अधिक उद्यमी हैं। सूची में 21 उद्यमी वित्तीय सेवा क्षेत्र से हैं, जबकि 14 सॉफ्टवेयर और सेवा क्षेत्र से हैं।