पंजाब में AAP की ‘खुशहाल पंजाब’ रैली, केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे शक्ति प्रदर्शन

aap

पंजाब के मोगा में आज आम आदमी पार्टी की बड़ी ‘खुशहाल पंजाब’ रैली होने जा रही है। इस रैली में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस रैली को पार्टी के बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

इस रैली के जरिए आम आदमी पार्टी जनता के बीच अपनी सरकार के कामकाज को पेश करने की कोशिश करेगी। इसमें मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सरकारी नौकरियां और किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं। पार्टी का फोकस यह बताने पर होगा कि सत्ता में आने के बाद उसने पंजाब के लिए क्या काम किए हैं।

वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए AAP के लिए यह रैली काफी अहम मानी जा रही है। पार्टी एक बार फिर जनता का भरोसा जीतने और अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

अब सवाल यह है कि क्या केजरीवाल और भगवंत मान की यह रैली 2027 के चुनाव से पहले AAP के पक्ष में माहौल बनाने में कामयाब होगी?