Google search engine
Home मनोरंजन जगत Kim Soo Hyun पर बड़ी आफत! एक्टर की पूर्व प्रेमिका की मौत...

Kim Soo Hyun पर बड़ी आफत! एक्टर की पूर्व प्रेमिका की मौत के बाद संगीन आरोपों में घिरे

Kim Soo Hyun पर बड़ी आफत! एक्टर की पूर्व प्रेमिका की मौत के बाद संगीन आरोपों में घिरे
Kim Soo Hyun पर बड़ी आफत! एक्टर की पूर्व प्रेमिका की मौत के बाद संगीन आरोपों में घिरे

सियोल: दक्षिण कोरिया के सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले अभिनेता किम सू ह्यून इन दिनों बड़े विवादों में घिरे हुए हैं। उनकी पूर्व प्रेमिका और एक्ट्रेस किम साए रॉन की दुखद आत्महत्या के बाद उन्हें कई गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें एक नाबालिग लड़की को डेट करने का आरोप भी शामिल है। कई महीनों से मीडिया में लगातार सुर्खियों में रहने के बाद, किम सू ह्यून ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

हालांकि, यह प्रेस कॉन्फ्रेंस अजीब थी क्योंकि मीडिया को सवाल पूछने का मौका नहीं दिया गया और एक्टर केवल रोते हुए अपनी बात रखते नजर आए।

प्रादा ने किया किम सू ह्यून से गठबंधन खत्म!

जबसे यह विवाद शुरू हुआ, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड प्रादा ने किम सू ह्यून के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी है। प्रादा ने अपने बयान में कहा, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए, किम सू ह्यून के साथ हमारा सहयोग आपसी सहमति से समाप्त किया गया है।” सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें किम सू ह्यून के पोस्टर को शोरूम और बिलबोर्ड से हटाए जाते हुए देखा जा सकता है।

क्या है पूरा विवाद?

इस विवाद की शुरुआत किम साए रॉन की आत्महत्या के बाद हुई, जो किम सू ह्यून के जन्मदिन पर हुई थी। मृतक की फैमिली ने अभिनेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें यह दावा किया गया कि किम सू ह्यून ने किम साए रॉन को तब डेट किया जब वह सिर्फ 15 साल की थी। हालांकि, किम सू ह्यून की एजेंसी ने इन आरोपों को नकारा है। मृतक की फैमिली ने यह भी आरोप लगाया कि अभिनेता ने साए रॉन के शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में मुआवजे की मांग की थी और मानसिक दबाव डालकर उसे आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया था।

किम सू ह्यून ने क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किम सू ह्यून ने पहली बार यह स्वीकार किया कि वह साए रॉन के साथ रिश्ते में थे, लेकिन उन्होंने मृतक के परिवार के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनका रिश्ता तब शुरू हुआ जब साए रॉन 19 साल की हो चुकी थीं। किम सू ह्यून ने यह भी कहा कि साए रॉन की मृत्यु के बाद 5 साल तक उनका रिश्ता था, और बीच में साए रॉन का एक और रिश्ता भी था, जिसके कारण वह उनसे संपर्क नहीं कर पाए थे।

अंत में, किम सू ह्यून ने कहा, “मैं किसी भी गलत काम को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं। अगर कुछ ऐसा है जिसे मुझे जिम्मेदारी लेनी चाहिए, तो मुझे ऐसा करना सही लगेगा। लेकिन मैं वह चीजें स्वीकार नहीं कर सकता जो मैंने की ही नहीं। अगर लोग मेरी पसंद को कायरतापूर्ण या स्वार्थी कहें, तो मैं बिना हिचकिचाए उस आलोचना को स्वीकार करूंगा। और जिन लोगों ने मुझसे प्यार किया, उनके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं।”

किसे दोषी ठहराया जाए?

सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग अभिनेता को चुप रहने के लिए ट्रोल कर रहे हैं, जबकि कुछ उनके समर्थन में खड़े हैं। सबसे अजीब बात यह है कि इस पूरे विवाद में किम साए रॉन के परिवार को अब तक किसी ने सवाल नहीं किया, जो पहले अपनी बेटी के एक अभिनेता के साथ रिश्ते में होने में कोई समस्या नहीं दिखाते थे। इसके अलावा, जब साए रॉन का ड्रंक एंड ड्राइविंग मामला सामने आया था, तब उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर इतना सक्रिय नहीं दिखाया था। लेकिन अब जब साए रॉन का निधन हो चुका है, तो परिवार लगातार बयान दे रहा है। अजीब बात यह है कि वही सोशल मीडिया यूजर्स, जिन्होंने साए रॉन को ड्रंक एंड ड्राइविंग मामले में ट्रोल किया था, अब उनके नाम पर न्याय की मांग कर रहे हैं। क्या यह दोमुंही नीति नहीं है? हां, शायद यही है!

Digikhabar Team
DigiKhabar.in हिंदी ख़बरों का प्रामाणिक एवं विश्वसनीय माध्यम है जिसका ध्येय है "केवलं सत्यम" मतलब केवल सच सच्चाई से समझौता न करना ही हमारा मंत्र है और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य.