Google search engine
Home भारत आर्यन से अनाया बनीं क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे, मुंबई एयरपोर्ट पर...

आर्यन से अनाया बनीं क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी नई खूबसूरत लुक में

आर्यन से अनाया बनीं क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी नई खूबसूरत लुक में
आर्यन से अनाया बनीं क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी नई खूबसूरत लुक में

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ ने इंग्लैंड में अपना जेंडर चेंज कराया और अब वह एक खूबसूरत लड़की अनाया बांगड़ बन चुकी हैं। भारत आने पर अनाया ने न सिर्फ अपना नया नाम लिया, बल्कि अपनी नई लुक से सभी को हैरान कर दिया।

मुंबई एयरपोर्ट पर जब अनाया को देखा गया तो उन्होंने घुंघराले बालों में शानदार लुक दिखाया, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट करवा लिया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनका ये नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और उनके फैंस उन्हें खूबसूरती की बार-बार तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या से क्या हो गए, देखते-देखते!” वहीं, दूसरे ने उन्हें “ब्यूटीफुल” कहकर अपनी तारीफ की।

अनाया बांगड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने मार्च में भारत आने का ऐलान किया था और जैसे ही वह मुंबई पहुंचीं, सीधे ब्यूटी पार्लर में जाकर अपने बालों को स्ट्रेट करवाया। अनाया ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए, एक में वह एयरपोर्ट से बाहर आती दिख रही हैं और दूसरे में पार्लर के अंदर अपने बालों को स्ट्रेट कराती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो

अनाया इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहती हैं और उन्होंने पिछले साल इंस्टाग्राम पर अपने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने हार्मोनल रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई थी। अनाया बनने से पहले आर्यन बांगड़ इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं और अंडर-16 में यशस्वी जायवाल के साथ भी खेल चुके थे।

भारत लौटने पर भावुक हुईं अनाया

फरवरी में अनाया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भारत लौटने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, “इंडिया तैयार हो, मैं वापस आ रही हूं। पहली बार मैं असली रूप में वापस आ रही हूं। मैंने इस नजर से कभी इंडिया को महसूस नहीं किया, लेकिन अब समय आ गया है।” अनाया का ये सफर और उनकी जिंदादिली उनके फैंस के लिए एक प्रेरणा बन चुका है, और उनके लौटने पर लोग उनसे मिलने के लिए बेकरार हैं।

Digikhabar Team
DigiKhabar.in हिंदी ख़बरों का प्रामाणिक एवं विश्वसनीय माध्यम है जिसका ध्येय है "केवलं सत्यम" मतलब केवल सच सच्चाई से समझौता न करना ही हमारा मंत्र है और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य.