Arvind Kejriwal Daughter Wedding: अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की हुई शादी, कौन है केजरीवाल का दामाद Sambhav Jain

Arvind Kejriwal Daughter Wedding: अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की हुई शादी, कौन है केजरीवाल का दामाद Sambhav Jain

Arvind Kejriwal Daughter Wedding: अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की हुई शादी, कौन है केजरीवाल का दामाद Sambhav Jain

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने कॉलेज के दोस्त संभव जैन से शादी रचाई। यह समारोह दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में संपन्न हुआ, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं।

शादी के इस खास मौके पर अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पारिवारिक पल की खूब सराहना कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शादी की रस्मों के दौरान डांस करते नजर आए, जिसे इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

हर्षिता और संभव की मुलाकात आईआईटी दिल्ली में हुई थी, जहां दोनों ने साथ पढ़ाई की। हर्षिता ने केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और संभव जैन एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। दोनों ने मिलकर हाल ही में ‘बेसिल हेल्थ’ नामक एक हेल्थ स्टार्टअप शुरू किया है, जो ऑटोमेशन के ज़रिए पर्सनलाइज्ड हेल्दी मील्स प्रदान करता है।

हर्षिता ने 2018 में आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन के बाद Boston Consulting Group (BCG), गुरुग्राम में एसोसिएट कंसल्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। काम के व्यस्त शेड्यूल के दौरान हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने की मुश्किलों ने ही उन्हें ‘बेसिल हेल्थ’ की प्रेरणा दी।

शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह भी मौजूद रहे। कई आप नेताओं ने समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

केजरीवाल परिवार की यह पारिवारिक खुशी अब सोशल मीडिया पर भी छा गई है और आम जनता सहित पार्टी कार्यकर्ता भी इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

About The Author

You may have missed