CEC को कैसे हटाया जा सकता है? जानिए संविधान में क्या है प्रावधान
विपक्ष लगातार Election Commission के काम करने के तरीके पर सवाल उठाता रहा है। खासकर चुनावी प्रक्रिया और “वोट चोरी” जैसे आरोपों को लेकर राजनीतिक बहस लगातार तेज होती रही है। लेकिन इन आरोपों और राजनीतिक बहस से अलग एक बड़ा संवैधानिक सवाल है-
Chief Election Commissioner यानी CEC को पद से हटाने की मांग उठ रही है, तो क्या सरकार उसे सीधे हटा सकती है?
फिलहाल भारत के Chief Election Commissioner ज्ञानेश कुमार हैं। उन्होंने 19 फरवरी 2025 को देश के 26वें CEC के तौर पर कार्यभार संभाला था।
अब वापस आते हैं उस सवाल पर-
क्या सरकार CEC को सीधे पद से हटा सकती है?
जवाब है- नहीं।
भारतीय संविधान का Article 324(5) CEC को एक खास constitutional protection देता है। इसके तहत CEC को उसी तरीके और उन्हीं आधारों पर हटाया जा सकता है, जिस तरीके और आधार पर Supreme Court के Judge को हटाया जाता है।
यानी CEC को हटाना कोई सामान्य administrative decision नहीं है। इसके लिए Constitution ने एक पूरा removal process तय किया है।
और इस process में Parliament की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
तो आखिर- CEC को हटाने की शुरुआत कहां से होती है?
कितने MPs का समर्थन चाहिए?
जांच कौन करता है?
और आखिर President की इसमें क्या भूमिका होती है? आइए, इसे step-by-step समझते हैं।
Step 1 — शुरुआत Parliament से होगी
अगर CEC को हटाने की मांग करनी है, तो मामला Parliament में जाएगा। Lok Sabha में कम से कम 100 MPs, या Rajya Sabha में 50 MPs removal motion का notice दे सकते हैं। यानी कोई एक सांसद सिर्फ आरोप लगाकर CEC को हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकता। इसके बाद Lok Sabha Speaker या Rajya Sabha Chairman यह तय करते हैं कि इस motion को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। और अगर motion आगे बढ़ता है…तो मामला सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहता। शुरू होती है बाकायदा जांच।
Step 2 — अब होगी असली जांच
अब मान लीजिए removal motion स्वीकार हो गया। तो क्या इसका मतलब CEC को तुरंत हटा दिया जाएगा? बिल्कुल नहीं।
अब बनाई जाती है एक तीन सदस्यीय Inquiry Committee।
इसमें होते हैं- एक Supreme Court Judge,
एक High Court के Chief Justice,
और एक Eminent Jurist।
यह committee लगाए गए आरोपों की जांच करती है। और यहां सबसे important बात है- सिर्फ आरोप लग जाना काफी नहीं है।
जांच में proved misbehaviour या incapacity साबित होना जरूरी है। अगर आरोप साबित नहीं होते, तो removal की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती।
लेकिन अगर आरोप साबित हो जाते हैं…
तो मामला पहुंचता है Parliament के अगले और सबसे महत्वपूर्ण stage पर।
Step 3 — अब फैसला Parliament करेगी
अब दोनों Houses- Lok Sabha और Rajya
Sabha- के सामने removal motion आएगा।
लेकिन यहां भी कोई simple voting नहीं है।
CEC को हटाने के लिए चाहिए Special Majority।
यानी motion को पास कराने के लिए House की कुल सदस्य संख्या का majority और present and voting members में कम से कम two-third majority चाहिए।
मतलब राजनीतिक तौर पर सिर्फ सरकार का समर्थन होना ही काफी नहीं है।
दोनों सदनों में संवैधानिक रूप से तय बहुमत हासिल करना जरूरी है।
Step 4 — आखिरी पड़ाव: President
अगर दोनों सदन required special majority से motion पास कर देते हैं, तो मामला President के पास जाता है। इसके बाद President CEC को पद से हटाने का order जारी करते हैं।
तो पूरी कहानी एक लाइन में समझिए-
Motion , Inquiry , आरोप साबित और दोनों Houses की Special Majority फिर President का removal order. यानी CEC को हटाना कोई ऐसा फैसला नहीं है जिसे सरकार अकेले बैठकर ले सकती है।
Constitution ने इस पद को खास सुरक्षा दी है, ताकि Election Commission जैसी महत्वपूर्ण constitutional institution पर किसी एक सरकार का सीधा नियंत्रण न हो।
और इसलिए अगर कभी CEC को हटाने की मांग उठती है, तो असली सवाल सिर्फ ये नहीं होता कि-
“हटाना है या नहीं?”
असली सवाल होता है-
क्या आरोप संवैधानिक removal की उस सीमा तक पहुंचते हैं, जहां Parliament इस पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है?
यही है CEC को हटाने की पूरी constitutional कहानी।
सीधे शब्दों में कहे तो CEC को हटाना संभव है, लेकिन आसान नहीं। और यही संवैधानिक सुरक्षा चुनाव आयोग की स्वतंत्रता की रीढ़ मानी जाती है।