पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन, 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात
पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे में मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। करीब 23 किलोमीटर लंबी यह मेट्रो लाइन मान से जिला न्यायालय (District Court) स्टेशन तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पुणे में लगभग 21,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
इस मेट्रो परियोजना से पुणे के आईटी हब हिंजेवाड़ी और शहर के अन्य प्रमुख इलाकों के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है। इससे रोजाना नौकरी और कारोबार के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिल सकती है।
पुणे मेट्रो की पिंक लाइन को शहर के परिवहन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। यह लाइन हिंजेवाड़ी के आईटी पार्क और शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगी। इससे सड़क यातायात पर दबाव कम करने और यात्रा के समय में कमी लाने का लक्ष्य है।
प्रधानमंत्री ने मेट्रो उद्घाटन के साथ पुणे में बुनियादी ढांचे और शहरी विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं की भी शुरुआत की। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में परिवहन, कनेक्टिविटी और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से पुणे के विकास को गति मिलेगी और शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।