यह भारतीय खिलाड़ी करता रहा नाबालिक के साथ दुष्कर्म!

0
Crime_against_women5_12

यह खबर हैरान कर देने वाली है की भारतीय राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर 5 साल तक नाबालिक से बार-बार बलात्कार करने का मामला दर्ज, अब वह फरार है।

अब 22 साल की हो चुकी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी मुलाकात वरुण कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।
पुलिस ने बताया कि एशियाई गेम्स के स्वर्ण पदक (गोल्ड मैडल) विजेता और ओलंपिक कांस्य पदक (ब्रोंज मैडल) विजेता, भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर बेंगलुरु में एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है।

महिला – जो अब 22 साल की है – ने आरोप लगाया कि वरुण कुमार ने उससे शादी का वादा करके पिछले पांच वर्षों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि वह 17 साल की थीं जब 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए उनकी मुलाकात वरुण कुमार से हुई थी।

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले वरुण कुमार हॉकी के लिए पंजाब चले गए। उन्होंने 2017 में भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया, और 2022 बर्मिंघम-कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक (सिल्वर मैडल) जीता।

वरुण कुमार 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे और 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य भी थे। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके लिए 1 लाख के पुरस्कार की घोषणा की थी।

वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (PASCO ACT) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

अधिकारियों ने कहा, “वह भाग रहा है और उसकी तलाश की जा रही है।” इंडिया टुडे और एनडीटीवी के अनुसार पुलिस उसे पकड़ने के लिए जालंधर में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *