उत्‍तरकाशी के बाद अब पौड़ी में फटा बादल, नेपाली मजदूर मलबे में दबे, राहत कार्य जारी

उत्‍तरकाशी के बाद अब पौड़ी में फटा बादल, नेपाली मजदूर मलबे में दबे, राहत कार्य जारी
उत्‍तरकाशी के बाद अब पौड़ी में फटा बादल, नेपाली मजदूर मलबे में दबे, राहत कार्य जारी

जासं, पौड़ी: उत्तराखंड आपदाओं की दोहरी मार झेल रहा है। उत्तरकाशी में बादल फटने की दर्दनाक घटना के बाद अब पौड़ी जिले से भी बादल फटने की खबर सामने आई है। यह घटना थलीसैंण विकासखंड के ग्राम सारसों चौथान क्षेत्र में हुई, जहां सड़क किनारे टेंट लगाकर रह रहे नेपाली मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 से 4 नेपाली मजदूर मलबे में दब गए थे, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को गांव के ही स्कूल में अस्थायी रूप से शरण दी गई है। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं।

अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं कुछ लोग

घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को सूचना दे दी गई है। अब भी आशंका है कि कुछ मजदूर मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

ग्रामीणों ने दिखाया साहस

गांव के लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और कई मजदूरों की जान बचा ली। प्रशासन की ओर से घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है।