नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन को दिए एक साक्षात्कार में 2002 के गोधरा दंगों पर खुलकर बात की। उन्होंने इसे गुजरात की इतिहासिक सांप्रदायिक हिंसा की कड़ी का एक हिस्सा बताया और कहा कि इसे “सबसे बड़ा दंगा” कहना भ्रम फैलाने जैसा है।

“गोधरा कांड एक भयावह त्रासदी थी”

मोदी ने बताया कि 27 फरवरी 2002 को जब वे गुजरात विधानसभा के बजट सत्र में मौजूद थे, तभी गोधरा ट्रेन कांड हुआ, जिसमें लोगों को जिंदा जला दिया गया। उन्होंने इस घटना की भयावहता की तुलना कंधार हाईजैक, संसद हमले और 9/11 जैसे वैश्विक आतंकवादी हमलों से की।

“गुजरात में 2002 से पहले 250 से ज्यादा दंगे हुए”

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में 2002 से पहले 250 से अधिक बड़े दंगे हो चुके थे।

“न्यायपालिका ने दो बार जांच की”

पीएम मोदी ने बताया कि उस समय राजनीतिक विरोधी सत्ता में थे और वे चाहते थे कि उन पर लगे आरोप सही साबित हों।

“2002 के बाद गुजरात में कोई दंगा नहीं हुआ”

मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि गुजरात, जो पहले सांप्रदायिक हिंसा से जूझता था, 2002 के बाद पूरी तरह शांत है।

“गुजरात आज विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे रहा”

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात को एक विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए और आज वह भारत के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

“हमने राजनीति को विकास-केंद्रित बनाया, इसलिए हर कोई हमारी नीतियों से जुड़ रहा है। हमारा लक्ष्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, और गुजरात इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है,” मोदी ने साक्षात्कार में कहा।