एक ऐसा मंदिर जहां फर्श पर लेटने से महिलाएँ गर्भवती हो जाती है

हिमाचल प्रदेश के सिमस गाँव में माता संतानदात्री देवी का मंदिर स्थित है, और इस गाँव के लोगो की आस्था एवं मानना है की मात्र इस मंदिर के फर्श पर लेटने से देवी माँ प्रसन्न होकर महिलाओ को गर्भवती होने का आशीर्वाद देती है, इस मंदिर में दूर-दूर से निसंतान महिलाए माता के आशीर्वाद हेतु आती हैं.

माता सिमसा देवी (संतानदात्री देवी)

हिमाचल प्रदेश

दावा किया जाता है कि माता सिमसा (संतानदात्री देवी) सपने में महिला को फल स्वरूप संतान का आशीर्वाद देती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फल देखकर लड़का या लड़की होने का पता भी चल जाता है।

यदि किसी महिला को अमरुद का फल मिलता है तो उसे लड़का प्राप्त होने का आशीर्वाद मिलता है और अगर किसी को भिन्डी प्राप्त होती है तो लड़की।

मान्यता यह भी है की अगर किसी महिला को नि:संतान बने रहने का स्वप्न दिखता है इसके बाद भी वह मंदिर से नहीं जाती है तो उसके शरीर में खुजली भरे लाल-लाल दाग उभर आते हैं।