डेंगू, मलेरिया ही नहीं और भी कई जानलेवा बीमारियों की वजह बन सकता है मच्छर

मच्छर बहुत ही खतरनाक कीट हैं और मानसून के दौरान तो इनका आतंक और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया येलो फीवर जैसी कई खतरनाक बीमारियों की वजह मच्छर ही होते हैं। इन बीमारियों में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

इनमें से कुछ बीमारियां तो ऐसी हैं कि समय पर इलाज न मिलने से व्यक्ति की जान को भी खतरा हो सकता है।

मच्छरों से होने वाली बीमारियां

डेंगू एक जानलेवा मच्छर जनित बीमारी है, जो डेंगू वायरस से फैलती है। यह वायरस एडिस मच्छर के काटने से शरीर में प्रवेश करता है।

डेंगू के लक्षण

– तेज बुखार – सिरदर्द – जी मिचलाना – थकान – उल्टी – मांसपेशियों में गंभीर दर्द

मलेरिया एक परजीवी संक्रमण है जो मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इससे ज्यादा खतरा होता है।

मलेरिया के लक्षण

– ठंड लगना – शरीर में दर्द – बुखार – डायरिया – तनाव व थकान – खून की कमी – चक्कर आना

चिकनगुनिया फैलाने के लिए एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छर जिम्मेदार होते हैं। चिकनगुनिया तब होता है, जब चिकनगुनिया वायरस जिसे अल्फावायरस के रूप में भी जाना जाता है, किसी व्यक्ति को काट लेता है।

चिकनगुनिया के लक्षण

-बुखार -रैशेज -जोड़ो में दर्द

जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह खतरनाक होता है, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए, क्योंकि इससे बच्चे का दिमाग छोटा रह सकता है।

जीका वायरस के लक्षण

– बुखार आना – सिरदर्द – आंखें लाल होना – शरीर पर चकत्ते – मसल्स में दर्द

मच्छर केवल पानी में पनपते हैं, जैसे नालियों, गड्ढों, रूम कूलर्स, और पुराने टायर्स में। इसलिए, अपने घर और आस-पास पानी एकत्रित न होने दें।