नदी एक प्राकृतिक जलधारा है जो ऊंचाई से निचले क्षेत्रों तक बहते हुए समुद्र, झील, या अन्य नदियों में मिलती है। यह पृथ्वी के जल चक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आज हम आपको बताएंगे की दुनिया की सबसे पुरानी नदी कौनसी है
नील नदी जो अफ्रीका में करीब 6853 किलोमीटर की लंबाई में बहती है, नेचर जियोसाइंस मैगजीन के अनुसार, इस नदी की उम्र लगभग 3 करोड़ साल है, जो पहले मानी गई उम्र से 6 गुना अधिक है।
कोलोराडो नदी की लंबाई 1450 किमी है और यह अमेरिका के कई राज्यों से बहते हुए कैलिफोर्निया की खाड़ी में मिलती है। इसकी उम्र 7 करोड़ साल है।
सुसक्वीहन्ना नदी 747 किमी लंबी है और अमेरिका के मैरीलैंड, पेंसिलवेनिया, और न्यूयॉर्क से बहकर चेसापिके खाड़ी में मिलती है। इसकी उम्र 30 करोड़ साल से ज्यादा है।
फ्रेंच ब्रॉड नदी उत्तरी कैरोलिना और टेनेसी से बहकर टेनेसी नदी में मिलती है। यह अमेरिका की तीसरी सबसे पुरानी नदी है, जिसकी उम्र 30 करोड़ साल से ज्यादा है।
मीयूज नदी 950 किमी की दूरी तय करते हुए फ्रांस, बेल्जियम, और नीदरलैंड से होकर उत्तरी सागर में मिलती है। इसकी उम्र 32 से 34 करोड़ साल के बीच है, और यह कई विलुप्तप्राय प्रजातियों का निवास स्थान है।
न्यू नदी 515 किमी लंबी है, उत्तरी कैरोलिना, वर्जीनिया और पश्चिम वर्जीनिया में बहती है, और कनावा नदी में मिलती है। इसकी उम्र लगभग 36 करोड़ साल है।
फिंके नदी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर से दक्षिण तक 750 किमी बहती है और आयरे झील में मिलती है। इसकी उम्र 36 करोड़ साल से अधिक है।