राजा को भी रंक बना सकते हैं ये अशुभ पौधे, घर में कभी न लगाएं ये पौधे
बहुत से लोगों को अपने घर में पेड़-पौधे लगाना बहुत पसंद होता है | वे घरों में कई तरह के पौधे लगाते हैं, जिनका वास्तु शास्त्र में अपना महत्व होता है |
यूं तो वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें लगाने से आपके घर की व्यवस्था बिगड़ जाती है
आज हम बताएंगें उन पौधों का नाम
कैक्टस
इस लिस्ट में पहला नाम कैक्टस का आता है | वास्तु में घर पर कैक्टस या इस जैसा कोई भी कांटेदार पौधा लगाना शुभ नहीं माना जाता | इससे घर और परिवार में कलह-क्लेश बढ़ने लगता है.
बोनसाई
वास्तु शास्त्र में घर के भीतर बोनसाई का पौधा रखना भी वर्जित बताया गया है। दावा किया जाता है कि यह पौधा परिवार के सदस्यों की तरक्की में रुकावट पैदा करता है।
पीपल
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास होता है। पूजनीय होने के बाद भी इसे घर में लगाना अशुभ माना जाता है, क्योंकि पीपल के पेड़ को काटना शुभ नहीं होता। इस वजह से इसे घर में नहीं लगाना चाहिए।
दूध निकालने वाले पौधे
हमें अपने घर में ऐसे पौधे कभी नहीं लगाने चाहिए जिनके पत्तों या फूलों को तोड़ने या काटने पर दूध निकलता हो | दरअसल, माना जाता है इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होता है |
सूखे हुए पौधे
घर में कभी भी कोई सूखा हुआ पौधा नहीं लगाना चाहिए और अगर कोई पौधा सूख या मुरझा रहा है तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है | दरअसल, सूखे हुए पौधों से नकारात्मक ऊर्जा आती है |