कौन है मिर्जापर 3 की सलोनी भाभी जो रातो रात बन गई नेशनल क्रश
'मिर्जापुर 3' की रिलीज के बाद से दद्दा त्यागी की बहू सलोनी त्यागी, जिसे सलोनी भाभी के नाम से भी जाना जाता है, को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
‘मिर्जापुर 3’ में सलोनी भाभी के किरदार में एक्ट्रेस नेहा सरगम नजर आ रही हैं। नेहा मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं।
नेहा बचपन से गायिका बनना चाहती थीं और इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 4 में हिस्सा लिया, लेकिन गले में इन्फेक्शन के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।
नेहा सरगम का पहला टीवी शो 'चांद छुपा बादल में' था। उनके ऑडिशन को देखकर निर्माता राजन शाही ने उन्हें खुद कॉल करके यह रोल ऑफर किया था।
इसके बाद, नेहा सरगम ने 2012 में टीवी शो 'रामायण: सबके जीवन का आधार' में सीता के किरदारमें नजर आई
अपने करियर में नेहा सरगम को सास-बहू वाले शोज से ज्यादा पौराणिक सीरियल्स में पसंद किया गया है। अब वह ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में त्यागी परिवार की बहू के रोल से फैंस के दिलों पर छाई हुई हैं।