IMD Weather News: अगले पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जाने किस प्रदेश में बढ़ेगी कितनी गर्मी

0
Hot Summer Day

Hot Summer Day

अगले पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जाने किस प्रदेश में बढ़ेगी कितनी गर्मी

अगले पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जाने किस प्रदेश में बढ़ेगी कितनी गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की भविष्यवाणी की है और अगले पांच दिनों के लिए राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर सकता है। देश के उत्तरी क्षेत्र के विशाल हिस्से में लोग भयंकर और भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। तापमान 45°C से 47°C के बीच रहने की संभावना है

मीडिया से बात करते हुए, आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, “वर्तमान में पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर है और हमने पिछले 2-3 दिनों में इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। राज्यवार पूर्वानुमान के बारे में, हमने अगले पांच दिनों के लिए राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में, प्रचलित पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। हमने पहले ही इन दोनों राज्यों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है। पड़ोसी उत्तर प्रदेश में, आगे उन्होंने बताया कि, हमने अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *