यूपी के 50 हजार छात्रों को मिले टैबलेट, CM योगी ने गोरखपुर में किया वितरण

cm-yogi-tablet-distribute-198cc5

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के विद्यार्थी शामिल हुए। सबसे ज्यादा 35 हजार टैबलेट गोरखपुर के छात्रों को दिए गए, जबकि देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5-5 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट मिले।

सरकार का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। टैबलेट के जरिए विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल स्टडी मटेरियल और रोजगार से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

जिलाधिकारी दीपक मीणा के मुताबिक, योजना की शुरुआत 2021-22 में होने के बाद से अब तक गोरखपुर जिले के 1,41,085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जा चुके हैं।

इस योजना में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के अलावा डिप्लोमा, स्किल डेवलपमेंट, पैरामेडिकल और नर्सिंग जैसे कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है।