New Jersey के पास समंदर में समाई खुशी, हडसन नदी में Helicopter Crash, 6 की मौत

New Jersey के पास समंदर में समाई खुशी, हडसन नदी में Helicopter Crash, 6 की मौत

New Jersey के पास समंदर में समाई खुशी, हडसन नदी में Helicopter Crash, 6 की मौत

न्यूयॉर्क: मैनहट्टन की खूबसूरत दोपहर एक परिवार के लिए मौत का पैगाम बन गई, जब न्यू जर्सी के तट के पास एक हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में मारे गए सभी लोग स्पेन से घूमने आए एक ही परिवार के सदस्य थे।

गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे, न्यू यॉर्क हेलिकॉप्टर टुअर्स की एक Bell 206 हेलिकॉप्टर ने मैनहट्टन के Downtown हेलिपैड से उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही यह हेलिकॉप्टर न्यू जर्सी के पास हडसन नदी में उल्टा गिर गया और कुछ ही देर में पानी में समा गया।

आखिरी पल: आसमान से मौत की छलांग

गवाहों ने बताया कि उन्होंने हेलिकॉप्टर को अचानक असंतुलित होते देखा, उसके प्रोपेलर बेकाबू होकर घूम रहे थे और फिर देखते ही देखते वह तेजी से नीचे आया और पानी में जा गिरा।

विडियो फुटेज में मलबा, जूते और टुकड़े तैरते दिखाई दिए। हादसे के बाद कोस्ट गार्ड और पुलिस की नावें घटनास्थल पर पहुंचीं और गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

पीड़ित कौन थे?

न्यू यॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मरने वालों में अगुस्टिन एस्कोबार, जो कि सिएमेंस मोबिलिटी के ग्लोबल सीईओ थे, और उनका परिवार शामिल है।
एस्कोबार के पास 25 वर्षों का अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व अनुभव था, और उन्होंने अमेरिका, स्पेन, जर्मनी और साउथ अमेरिका में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में काम किया था। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

राष्ट्रपति ट्रंप का शोक संदेश

हादसे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “भयानक हादसा” बताया और पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना की। ट्रंप ने लिखा,

“भगवान इन पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों को शक्ति दें। ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी शॉन डफी और उनकी टीम जांच में जुटी है। जल्द ही पूरी जानकारी सामने लाई जाएगी।”

जांच शुरू

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। NTSB प्रमुख रूप से यह पता लगाएगा कि दुर्घटना तकनीकी खराबी से हुई या किसी मानवीय भूल के कारण। हादसे से कुछ समय पहले तक सोशल मीडिया पर उस परिवार की तस्वीरें वायरल हो रही थीं, जिसमें वे हेलिकॉप्टर के पास मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में वह मुस्कान दर्दनाक यादों में बदल जाएगी।

About The Author

You may have missed