Google search engine
Home वायरल खबर इंस्टाग्राम पर Hi से शुरु हुई Love Story, आंध्र प्रदेश के व्यक्ति...

इंस्टाग्राम पर Hi से शुरु हुई Love Story, आंध्र प्रदेश के व्यक्ति से प्यार में पड़ी अमेरिकी महिला

इंस्टाग्राम पर Hi से शुरु हुई Love Story, आंध्र प्रदेश के व्यक्ति से प्यार में पड़ी अमेरिकी महिला
इंस्टाग्राम पर Hi से शुरु हुई Love Story, आंध्र प्रदेश के व्यक्ति से प्यार में पड़ी अमेरिकी महिला

नई दिल्ली: प्यार न सरहद देखता है, न धर्म, न उम्र… और इस बात को सच कर दिखाया है अमेरिका की एक फोटोग्राफर और आंध्र प्रदेश के एक युवा ने! इनकी अनोखी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लाखों दिलों को छू रही है।

इंस्टाग्राम से शुरू, इंडिया में मिलन

जैकलीन फॉरेरो, अमेरिका की रहने वाली एक पेशेवर फोटोग्राफर हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह पिछले 14 महीनों से चंदन नामक भारतीय युवक के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी, जहां से शुरू हुआ चैटिंग का सिलसिला, फिर वीडियो कॉल्स और आखिरकार एक इमोशनल रीयूनियन में बदल गया।

वीडियो में दोनों की पहली मुलाकात के पल, ऑनलाइन डेटिंग के झलकियां, और उनकी बढ़ती नजदीकियां को दिखाया गया है। जैकलीन ने कैप्शन में लिखा,

“14 महीने साथ और अब एक नए अध्याय के लिए तैयार।”

9 साल का उम्र का फर्क

वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जब एक यूज़र ने उम्र को लेकर सवाल किया, तो जैकलीन ने साफ बताया कि वह चंदन से 9 साल बड़ी हैं। लेकिन दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि किसी को फर्क ही नहीं पड़ता। सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं:

  • “जैसे हमारी स्टोरी! इंस्टा पर मिले, 7 महीने बाद इंडिया आकर शादी की… अब साथ में अमेरिका में रह रहे हैं!”
  • “इनके चेहरे पर सच्चा प्यार दिखता है… बेहद खूबसूरत इंसान हैं दोनों।”
  • “प्रोफेशनल हेटर हूं लेकिन इनको देखकर नफरत नहीं हो रही… बहुत प्यारे हैं।”
  • “चंदन की आंखों में बहुत मासूमियत है। जैकलीन को अपना सोलमेट मिल गया।”

‘डिवोर्सी मदर और गांव का लड़का’

इन दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपनी कहानी शेयर की है। जैकलीन एक ईसाई, तलाकशुदा मां हैं, जो लंबे समय से एक ऐसा प्यार ढूंढ रही थीं जिसमें विश्वास और सच्चाई हो। वहीं चंदन, आंध्र प्रदेश के एक सुदूर गांव में रहने वाला एक युवा है, जिसकी सादगी और सच्चाई ने जैकलीन का दिल जीत लिया।

Digikhabar Team
DigiKhabar.in हिंदी ख़बरों का प्रामाणिक एवं विश्वसनीय माध्यम है जिसका ध्येय है "केवलं सत्यम" मतलब केवल सच सच्चाई से समझौता न करना ही हमारा मंत्र है और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य.