मुंबई के बाद दिल्ली की तैयारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होगा CJP का प्रदर्शन

Dramatic Flood Debate Thumbnail

नई दिल्ली/मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन के दूसरे चरण को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के बाद अब पार्टी ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

गांधी जयंती के दिन मुंबई में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। CJP का आरोप है कि SIR के दौरान क़रीब 20 करोड़ मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं। वहीं, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में चुनाव आयोग के फैसलों और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए गए हैं।उसके बाद यह सारा मामला सामने आया।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुंबई प्रदर्शन के बाद कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशभर से लोग 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने इसे शांतिपूर्ण आंदोलन बताते हुए नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

मुंबई के बाद अब जंतर-मंतर का प्रदर्शन CJP के आंदोलन का अगला प्रमुख पड़ाव होगा। पार्टी इसे देशव्यापी अभियान के तौर पर आगे बढ़ाने की तैयारी में है।