पीएम मोदी गाजियाबाद में करेंगे रोड शो, सहारनपुर में करेंगे जन संबोधन।

0
Pm Modi

Pm Modi

पीएम मोदी गाजियाबाद में करेंगे रोड शो, सहारनपुर में करेंगे जन संबोधन।

पीएम मोदी गाजियाबाद में करेंगे रोड शो, सहारनपुर में करेंगे जन संबोधन।

चुनाव नज़दीक आ रहा है प्रधानमंत्री रैली पर रैली किए जा रहे हैं शनिवार की सुबह सहारनपुर में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर भाजपा के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। वहीं शाम को गाजियाबाद में रोड शो करेंगे। इससे पहले 31 मार्च को प्रधानमंत्री की जनसभा मेरठ में हो चुकी है। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने फ्रेम किए हुए पोस्टर, बैनर लेकर रोड शो में पहुंचने पर भी पाबंदी लगाई है। साथ ही पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि शनिवार शाम को अंबेडकर रोड पर मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़ तक भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में शहर की जनता के बीच पीएम मोदी रोड शो करेंगे। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है।

इन सब चीजों पर पुलिस ने लगाई गई है पाबंदी

कैमरा, दूरबीन, रिमोट कंट्रोल कार चाबी, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, थर्मस, टिफिन बाक्स, पानी की बोतल, छड़ी, बैग, ब्लेड, रेजर या किसी भी तरह का हथियार ले जाने पर पाबंदी।

फ्रेम किए हुए पोस्टर, बैनर लेकर रोड शो में जाने पर है पाबंदी।

फूलमाला, गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह लेकर जाने भी वर्जित।

किसी भी व्यक्ति के पास एक मोबाइल से अधिक फोन की अनुमति नहीं।

सिगरेट, माचिस, लाइटर, आतिशबाजी पर भी पाबंदी।

सड़क के दाहिने ओर बनी दर्शक दीर्घा में ही नागरिकों के खड़े होने की अनुमति होगी।

रोड शो के दौरान किसी भी व्यक्ति को वीवीआईपी के समानान्तर चलने या दौड़ने की अनुमति नहीं होगी।

ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून सहित अन्य उड़ाने वाली वस्तुओं पर पाबंदी लगा दी गई है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed