आमिर खान की ‘Sitaare Zameen Par’ ने बुकिंग में मचाया धमाल — पहले दिन की कमाई ₹3 करोड़ के पार!

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' ने बुकिंग में मचाया धमाल — पहले दिन की कमाई ₹3 करोड़ के पार!

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' ने बुकिंग में मचाया धमाल — पहले दिन की कमाई ₹3 करोड़ के पार!

सितारे ज़मीन पर की प्री बुकिंग: जोरदार शुरुआत

आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ कल रिलीज़ हो रही है और रिलीज़ से पहले ही इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर ली है। फिल्म की प्री बुकिंग ने सभी का ध्यान खींचा है।

38,756 टिकट्स तय हुईं, यह बुकिंग देशभर में 6,128 शो के लिए सामने आई हैं। इसके चलते फिल्म ने अब तक लगभग ₹99.7 लाख की कमाई की है
सीटें ब्लॉक करके अगर औसतन दर लगाई जाए, तो अनुमान लगाया गया है कि फिल्म को पहले दिन लगभग ₹3.61 करोड़ की कमाई होने वाली है
अग्रिम बुकिंग में दिल्ली-NCR ने सबसे बड़ा योगदान दिया, इसके बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, और गुजरात का क्रम रहा ।

फिल्म से जुड़ी अन्य दिलचस्प बातें
फिल्म को 20 जून 2025 को रिलीज़ होने की मंज़ूरी मिल चुकी है और इसे CBFC ने UA (युवा/परिवार) श्रेणी में प्रमाणित किया है
यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा है, आपको बता दें कि इस फिवृल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है और इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं, जिनके साथ जेनिलिया डिसुझा भी हैं। साथ ही फिल्म में 10 न्यूरोडाइवर्जेंट अभिनेताओं को मौका मिला है, जो एक बास्केटबॉल टीम का हिस्सा बनकर खेल प्रेमियों के लिए एक नई कहानी पेश करेंगे।

प्रतिक्रियाएँ और विश्लेषण

आमिर ने इस फिल्म के डिजिटल राइट ऑफ़र के ₹120 करोड़ प्रस्ताव को ठुकरा दिया, ताकि फिल्म सिर्फ़ थिएटर में ही दिखाई जाए। यह एक जोखिम भरा कदम है, क्योंकि उम्मीद है कि इससे थिएटर की सीटों की बिक्री बढ़ेगी पिछली दो फ्लॉप फिल्मों के मुकाबले—‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’—यह फिल्म कम बजट पर बनी है और इसलिए इसके प्रदर्शन और दर्शक प्रतिक्रिया पर ही इसकी सफलता निर्भर करेगी ।

About The Author

You may have missed