नई दिल्ली:नया दिन नयी उम्मीदें लेकर आता है, और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल आपके जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो यहां 12 राशियों का विस्तृत राशिफल दिया गया है।
मेष– विद्यार्थी रचनात्मक लेखन और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। घर में अस्त-व्यस्त सा वातावरण हो सकता है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमान्स बढ़ेगा। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे।
वृषभ–आपकी प्रतिभा लोगों के सामने उभर के आयेगी। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। कारोबार को लेकर दूरदर्शी निर्णय ले सकते हैं। समाज में छवि अच्छी बनेगी।
मिथुन– घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। घर में सुकून और शान्ति का वातावरण रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। छात्रों को नया अनुभव और ज्ञान प्राप्त होगा। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को समय से पहले प्राप्त कर पायेंगे। महिलाओं को मायके पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क– मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। इससे आपको आत्मिक प्रसन्नता मिलेगी। आज महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। आज आप गलत कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह– आपके विनम्र स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के मध्य के आपसी सम्बन्ध और मधुर होंगे। बड़े बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज युवा प्रेमी डेट पर जा सकते हैं। श्वास रोगियों को समस्या हो सकती है।
कन्या– रियल एस्टेट में आप निवेश कर सकते हैं। आयात-निर्यात से आपको अच्छा धन लाभ मिलेगा। नयी ऊर्जा के साथ अपने काम में लगे रहें। अध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे।
तुला– शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिये दिन उत्तम है। सन्तान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। मित्र के साथ मनमुटाव हो सकता है। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।
वृश्चिक– आप जो भी काम करेंगे उसे अच्छी तरह से करेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। नयी डील करने में जल्दबाजी न करें। आपको जीवनसाथी की उत्तम सलाह प्राप्त होगी। लेकिन उनसे वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं।
धनु– आज का दिन उत्साह से पूर्ण रहेगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। रिश्तों में मिठास की भावना बढ़ेगी। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।
मकर– वैवाहिक सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। घर में अनुशासन का वातावरण रहेगा। विवाहेतर सम्बन्धों में रुचि न लें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सावधानी रखनी चाहिये। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
कुंभ– सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। कठोर परिश्रम के माध्यम से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। जीवनसाथी का उचित सहयोग प्राप्त होगा।
मीन– दोस्तों के साथ व्यर्थ कार्यों में समय बर्बाद न करें। वकीलों को कठिन केस मिलने के योग बन रहे हैं। गलत खानपान के कारण पेट में अपच हो सकता है। मित्र व सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में कोई वादा करने से बचें।