हरियाली, झरने और सुकून: ये हैं महाराष्ट्र के बेस्ट मॉनसून डेस्टिनेशन

हरियाली, झरने और सुकून: ये हैं महाराष्ट्र के बेस्ट मॉनसून डेस्टिनेशन
हरियाली, झरने और सुकून: ये हैं महाराष्ट्र के बेस्ट मॉनसून डेस्टिनेशन

1. लोणावला और खंडाला (Lonavala and Khandala)

मुंबई और पुणे के बीच स्थित ये लोकप्रिय हिल स्टेशन हर साल मॉनसून में हजारों पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। भूशी डैम, टाइगर प्वाइंट और लोहगढ़ किला यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं।

2. मालशेज घाट (Malshej Ghat)

हरियाली, कोहरा और झरनों से भरपूर मालशेज घाट ट्रेकिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श जगह है। हरिश्चंद्रगढ़ किला और फ्लेमिंगो पक्षी देखने वालों को यहां जरूर आना चाहिए।

3. भंडरदरा (Bhandardara)

यह शांत और सुंदर गाँव Arthur Lake और रांधा फॉल्स के लिए जाना जाता है। मॉनसून में यहाँ की कालेसुबाई चोटी तक की ट्रेकिंग बहुत लोकप्रिय होती है।

4. महाबलेश्वर और पंचगनी (Mahabaleshwar & Panchgani)

ये हिल स्टेशन स्ट्रॉबेरी फार्म्स और ठंडी वादियों के लिए फेमस हैं। लिंगमाला फॉल्स, एलीफैंट हेड प्वाइंट जैसी जगहें बारिश में देखने का मजा दोगुना कर देती हैं।

5. माथेरान (Matheran)

भारत का एकमात्र वाहन-मुक्त हिल स्टेशन माथेरान बारिश के मौसम में कोहरे और हरियाली से भर जाता है। यहां की टॉय ट्रेन बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है।

6. ताम्हिनी घाट (Tamhini Ghat)

पुणे के पास यह घाट मॉनसून में झरनों और कोहरे से भर जाता है। यहाँ की मुलशी झील, हरियाली और वॉटरफॉल्स एक यादगार यात्रा बनाते हैं।

7. इगतपुरी (Igatpuri)

यह शांत हिल स्टेशन मानसून में और भी सुंदर दिखता है। यहाँ की घाटियाँ, विहिगाँ फॉल्स और ट्रेकिंग पॉइंट्स घूमने के लिए बेहतरीन हैं।

8. कोलाड (Kolad)

एडवेंचर लवर्स के लिए कोलाड एक बेस्ट जगह है, खासकर रिवर राफ्टिंग (River Rafting) लिए। बारिश में यहाँ ट्रेकिंग और झरनों का मजा और बढ़ जाता है।

Digikhabar Team
DigiKhabar.in हिंदी ख़बरों का प्रामाणिक एवं विश्वसनीय माध्यम है जिसका ध्येय है "केवलं सत्यम" मतलब केवल सच सच्चाई से समझौता न करना ही हमारा मंत्र है और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य.