Daily Horoscope: 20 February 2025 के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी

नई दिल्ली:नया दिन नयी उम्मीदें लेकर आता है, और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल आपके जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो यहां 12 राशियों का विस्तृत राशिफल दिया गया है।

मेष– आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। आडम्बर युक्त व्यवहार के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या है तो तुरन्त अपने डॉक्टर से मिलें। आर्थिक कारणों से आपका मन विचलित रहेगा।

वृषभ–नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आप जैसी अपेक्षा कर रहे थे, काम वैसे ही होंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है।

मिथुन– विवाहोत्सुक जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विदेशी क्लाइंट्स से आपको शानदार फीडबैक मिल सकता है। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। गले मे दर्द व कफ की समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर तनाव में आ सकते हैं।

कर्क– सन्तान के व्यवहार से निराशा हो सकती है। उनका रुख आपके प्रति आक्रामक हो सकता है। अपने भाग्य को दोष देने के बजाय मजबूती से चुनौतियों का सामना करें सफलता जल्द ही मिलेगी। अध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी जिज्ञासा आज बढ़ सकती है। घरेलू कलह से बचने के लिये आज स्वयं शान्त रहें। योग और ध्यान अवश्य करें।

सिंह– कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य अधूरे छूट सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं। लेकिन यदि कहीं आप इसके लिये जिम्मेदार हैं तो इस मामले को शीघ्रता से सुलझा लें। वरना आप काफी अकेलापन महसूस करेंगे।

कन्या– व्यवसाय में आशा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नाराज लोगों को मनाने के लिये दिन बेहतर है। शाम का समय मनोरञ्जन के लिये अवश्य निकालें। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारी विद्रोही रूख व्यक्त कर सकते हैं। इसीलिये आज उन पर विशेष निगरानी रखें। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

तुला– आपके द्वारा बोला गया झूठ पकड़ा जा सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी जरूरी कार्य के बाधित होने के कारण कुण्ठाग्रस्त हो सकते हैं। छोटे बच्चों या अध्यात्मिक लोगों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। महिलाओं को थोड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की सम्भावना है।

वृश्चिक– आज व्यवसाय में नये अनुबन्ध हो सकते हैं किन्तु काम शुरू नहीं हो पायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी सम्वेदनशील रहेंगे। सोशल मीडिया पर अपना प्रमोशन कर सकते हैं। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कमीशन आदि से लाभ हो सकता है।

धनु– आज आपको अधिक परिश्रम करने से बचना चाहिये। मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त नहीं होगा। कानूनी उलझनों में फँस सकते हैं। व्यर्थ के कार्यो में आपका समय बर्बाद होगा। अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होगी। भाई-बहनों को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मकर– कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। प्रियजनों से आपको उत्तम सलाह व उचित सहायता मिल सकती है। बच्चे माता-पिता की आशाओं पर खरे उतरेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो दिन बेहद अनुकूल है।

कुंभ– किसी से अधिक अपेक्षा न करें। क्योंकि आप जैसा सोचेंगे वैसा होगा नहीं। आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। पुत्र सन्तान को लेकर थोड़े विचारशील हो सकते हैं। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावनाओं का आधिक्य रहेगा। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है।

मीन– यात्राओं के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पुरानी गलतियों का भुगतान करना पड़ सकता है। आज क्रोध व उत्तेजित प्रतिक्रिया से बचें। धर्म के प्रति मन में शंका हो सकती है। सम्पत्ति विवाद गहरा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपे जा सकते हैं।

Digikhabar Editorial Team
DigiKhabar.in हिंदी ख़बरों का प्रामाणिक एवं विश्वसनीय माध्यम है जिसका ध्येय है "केवलं सत्यम" मतलब केवल सच सच्चाई से समझौता न करना ही हमारा मंत्र है और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य.