Nitish Katara Murder Case के आरोपी विकास यादव ने 28 साल की लड़की से की घर पर शादी, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाई

Nitish Katara Murder Case के आरोपी विकास यादव ने 28 साल की लड़की से की घर पर शादी, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाई
Nitish Katara Murder Case के आरोपी विकास यादव ने 28 साल की लड़की से की घर पर शादी, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाई

गाजियाबाद: यूपी के बाहुबली डीपी यादव के बड़े बेटे और नीतीश कटारा हत्याकांड के आरोपी विकास यादव की शादी राजनगर स्थित उनके आवास पर सादे समारोह में संपन्न हुई। विकास यादव फिलहाल जेल में बंद हैं, लेकिन पैरोल पर बाहर रहकर उन्होंने शादी की। इस शादी की जानकारी विकास के ताऊ के बेटे विक्रांत सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर दी।

Latest and Breaking News on NDTV

विकास यादव और उनके रिश्तेदार विशाल यादव पर 17 फरवरी 2002 को गाजियाबाद में नीतीश कटारा की हत्या का आरोप है। नीतीश आईएएस अधिकारी के बेटे थे और उनकी कॉलेज की सहपाठी भारती यादव से दोस्ती थी, जो डीपी यादव की बेटी हैं। यह दोस्ती विकास और विशाल को मंजूर नहीं थी।

2008 में ट्रायल कोर्ट ने विकास और विशाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में सिद्धार्थ वोहरा का नाम भी इस मामले में जोड़ा गया था, जिसे 2011 में आजीवन कारावास मिला। दिल्ली हाई कोर्ट ने 2014 में और सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में इस सजा को बरकरार रखा था।

Latest and Breaking News on NDTV

वर्तमान में विकास यादव की पैरोल खत्म होने वाली थी, लेकिन शादी के कारण कोर्ट ने उनकी पैरोल अवधि बढ़ा दी है।

विकास यादव की दुल्हन कौन हैं?

विकास यादव की पत्नी हर्षिका शिकोहाबाद की रहने वाली हैं। उनकी उम्र लगभग 28 वर्ष है, जबकि विकास की उम्र 50 वर्ष बताई जाती है। हर्षिका ने शिकोहाबाद से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में एमसीए कर रही हैं। हर्षिका के पिता उदयराज सिंह शिकोहाबाद के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। यह शादी सादगी के साथ परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई है।