Prajwal Revanna Case: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, जानें कैसे खुला राज

Prajwal Revanna Case: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, जानें कैसे खुला राज

Prajwal Revanna Case: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, जानें कैसे खुला राज

बेंगलुरु: विशेष अदालत ने जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिया है। यह मामला कर्नाटक के होलेनरसीपुरा ग्रामीण थाने में दर्ज की गई पहली शिकायत से जुड़ा है, जिसमें एक महिला ने उन पर लंबे समय तक यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। अदालत ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब रेवन्ना को सजा शनिवार, 2 अगस्त को सुनाई जाएगी।

प्रज्वल रेवन्ना पर 2024 में चार आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे, जब 2,000 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो में कथित रूप से कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया था। पहली शिकायत अप्रैल 2024 में एक महिला ने दर्ज कराई थी, जो रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने आरोप लगाया था कि रेवन्ना 2021 से लगातार उसका बलात्कार कर रहे थे और अगर उसने कुछ कहा तो वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते थे।

रेवन्ना ने हाल ही में कर्नाटक उच्च न्यायालय में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने ट्रायल में देरी का हवाला दिया। हालांकि, न्यायमूर्ति एस आर कृष्ण कुमार ने उन्हें पहले ट्रायल कोर्ट जाने की सलाह दी। इसके बाद विशेष अदालत में उन्होंने दोबारा जमानत याचिका लगाई, जिसे खारिज कर दिया गया।

लोकसभा चुनाव के बाद बढ़े विरोध के बीच रेवन्ना देश छोड़कर जर्मनी भाग गए थे। हालांकि 31 मई 2024 को भारत लौटने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और तभी से वे न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अगस्त 2024 में चार खंडों वाली विस्तृत चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें फोरेंसिक रूप से सत्यापित वीडियो सबूत भी शामिल थे। अब पूरे देश की निगाहें 2 अगस्त पर टिकी हैं, जब अदालत इस गंभीर अपराध में दोषी ठहराए गए पूर्व सांसद को सजा सुनाएगी।

About The Author

You may have missed