आज IPL 2025 का रंगारंग आगाज, RCB और KKR में होगा आमना- सामना

आज IPL 2025 का रंगारंग आगाज, RCB और KKR में होगा आमना- सामना

आज IPL 2025 का रंगारंग आगाज, RCB और KKR में होगा आमना- सामना

IPL 2025 के पहले मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होना है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स स्‍टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के पहले सीनज यानी 2008 में पहली बार ऐसा हुआ था जब पहले मैच में कोलकाता का सामना बेंगलुरु से हुआ था। हालांकि, आईपीएल के ओपनिंग मैच में बारिश का साया है। कोलकाता में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रह है। शुक्रवार रात को भी कोलकाता में बारिश हुई। ऐसे में ईडन गार्डन्‍स स्‍टेडियम को पूरी तरह ढक दिया गया था।
केकेआर और आरसीबी के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाना है।

इस मैच के लिए प्रशंसकों में काफी दीवनगी देखने को मिल रही है। कोलकाता के फैंस भले ही घरेलू मैदान पर टीम को विजयी शुरुआत करते हुए देखना चाहेंगे, लेकिन मैच में विराट कोहली का क्रेज भी देखने मिलेगा। इन सभी चीजों के बीच मौसम विभाग के अलर्ट ने प्रशंसकों में चिंता पैदा कर दी है।

आईपीएल 2025 का पहला मैच शुरू होने से पहले शाम करीब छह बजे से उद्घाटन समारोह होगा जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगेगा। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी भी समारोह में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। साथ ही गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इस मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।

About The Author

You may have missed