मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बने चायवाले, खुद बनाई चाय और स्थानीय लोगों को पिलाई

push

खटीमा, 16 नवंबर 2026: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह अपने गृह क्षेत्र खटीमा में एक अलग अंदाज में नजर आए। छठ महापर्व के कार्यक्रमों और जनसंपर्क के बीच मुख्यमंत्री अचानक झनकईया क्षेत्र में स्थित शंकर राय की चाय की टपरी पर पहुंच गए।

यहां मुख्यमंत्री ने सिर्फ चाय पी ही नहीं, बल्कि खुद अपने हाथों से चाय बनाई और वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी चाय परोसी। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच चाय बनाते और पिलाते देखकर दुकान पर मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला।

चाय की चुस्कियों के बीच लोगों से की बातचीत

चाय बनाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां मौजूद दुकानदारों, युवाओं और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लोगों से फीडबैक भी लिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। एक स्थानीय चाय की दुकान पर पहुंचकर खुद चाय बनाना और लोगों के साथ बैठकर बातचीत करना इस मुलाकात की खास बात रही।