BIGG BOSS 19 कब और कहां देखें ग्रैंड प्रीमियर? डेट से लेकर टाइमिंग तक के बारे में जानें सब

BIGG BOSS 19 कब और कहां देखें ग्रैंड प्रीमियर? डेट से लेकर टाइमिंग तक के बारे में जानें सब

BIGG BOSS 19 कब और कहां देखें ग्रैंड प्रीमियर? डेट से लेकर टाइमिंग तक के बारे में जानें सब

टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और सफल रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन यानी बिग बॉस 19 दर्शकों के बीच फिर से दस्तक देने जा रहा है। सुपरस्टार सलमान खान इस बार भी अपनी खास अंदाज में शो होस्ट करते नजर आएंगे, जिससे शो को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बिग बॉस 19 का प्रोमो पहले ही जारी हो चुका है और मेकर्स की ओर से कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कई हिंट मिल रही हैं।

बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर कब और कहां देखें?

बिग बॉस के नए सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। इसे जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देखा जा सकेगा। जैसे ही नया सीजन आता है, दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है कि इस बार कौन-कौन से सितारे शो में नजर आएंगे। बिग बॉस 19 के लिए इस बार कुल 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी और साथ ही 3-4 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो सकती हैं।

पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बने आवेज दरबार

हाल ही में मेकर्स ने पहले कंटेस्टेंट का वीडियो जारी किया है, जिसमें दर्शकों को इंफ्लूएंसर और डांस कोरियोग्राफर आवेज दरबार की झलक मिली। आवेज दरबार गौहर खान के पति जैद दरबार के भाई और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बड़े बेटे हैं। उनके शो में शामिल होने की खबर ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा किया है।

बिग बॉस 19 में हो सकते हैं ये स्टार

इस बार बिग बॉस 19 में कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें शहनाज गिल के भाई शहबाज, अभिनेत्री अशूनर कौर, आवेज की दोस्त नगमा मिराजकर, इंफ्लूएंसर पायल गेमिंग, अभिनेत्री हुनर हाली गांधी, टीवी शो अनुपमा से प्रसिद्ध गौरव खन्ना, बसीर अली, नेहल चुडासमा, संगीतकार अमाल मलिक, सिंगर श्रीराम चंद्रा, शफक नाज, अभिषेक बजाज और कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल शामिल हैं।

इस बार की खासियत

बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स का चयन दर्शकों की वोटिंग पर निर्भर करेगा। इस बार शो में राजनीति की थीम पर वोटिंग होगी, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बांटा जाएगा – एक सत्ता और दूसरा विपक्ष। इससे शो में और भी ज्यादा रोमांच और प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। बिग बॉस 19 के साथ दर्शकों को फिर से ड्रम्स की थाप, मनोरंजन और ड्रामे का धमाका देखने को मिलेगा। फैंस बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

About The Author

You may have missed