पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज पार्टी ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 65 नए प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं। इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 51 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब तक कुल 116 सीटों पर जन सुराज अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेतृत्व ने यह सूची जारी की।
पार्टी ने इस बार भी सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया है। दूसरी सूची में 18 अनुसूचित जाति (एससी), 1 अनुसूचित जनजाति (एसटी), 46 सामान्य वर्ग की सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। वहीं, जातीय संतुलन की बात करें तो 14 अति पिछड़ा, 10 ईबीसी, 11 सामान्य वर्ग, 4 मुस्लिम और 1 हिंदू एसटी समुदाय से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
प्रमुख उम्मीदवारों की सूची:
- भागलपुर: अभयकांत झा
- शिवहर: नीरज सिंह
- बड़हरिया: डॉ. शाहनवाज
- नरकटिया: लाल बाबू यादव
- कल्याणपुर: मंतोष सहनी
- संदेश: राजीव रंजन सिंह
- बाजपट्टी: आजम अनवर हुसैन
- हरलाखी: रत्नेश्वर ठाकुर
- नरपतगंज: जनार्दन यादव
- इस्लामपुर: तनुजा कुमारी
- दीघा: कृष्ण मोहन
- पतनाहा: नवल किशोर चौधरी
- सीतामढ़ी: जियाउद्दीन खान
- राजनगर: डॉ. सुरेंद्र कुमार दास
- झंझारपुर: केशव भंडारी
- त्रिवेणीगंज: प्रदीप राम
- ठाकुरगंज: इकरामुल हक
- बनमनखी: मनोज ऋषि
- कटिहार: राजी शरीक
- पिपरा: इंद्रदेव शाह
- कस्बा: इंतेखाब आलम
- रुपौली: अमोद कुमार
- कदवा: मोहम्मद शहरयार
- बलरामपुर: असाब आलम
- मनिहारी: बबलू सोरेन
- कोरहा: निर्मल कुमार
- सिंहेश्वर: प्रमोद कुमार राम
- मधेपुरा: शशि कुमार यादव
- सोनबरसा: सत्येंद्र हाजरा
- कुशेश्वर स्थान: शत्रुध्न पासवान
- गौराबौराम: डॉ. इफ्तिखार आलम
- बहादुरपुर: आमिर हैदर
- गोरियाकोठी: एजाज अहमद
- तरैया: सत्येंद्र कुमार सहनी
- राजापाकर: मुकेश कुमार राम
- महनार: डॉ. राजेश चौरसिया
- पातेपुर: दशई चौधरी
- वारिसनगर: सत्यनारायण
- उजियारपुर: दुर्गा प्रसाद सिंह
- रोसड़ा: रोहित पासवान
- हसनपुर: इंदु गुप्ता
- चेरिया बरियारपुर: डॉ. मृत्युंजय
- बखरी: डॉ. संजय कुमार पासवान
- अलौली: अभिषेक कुमार
- कहलगांव: मंजर आलम
- तारापुर: डॉ. संतोष सिंह
- जमालपुर: ललन जी यादव
- सूर्यगढ़ा: अमित सागर
- हरनौत: कमलेश पासवान
- बख्तियारपुर: वाल्मीकि सिंह
- फुलवारी: प्रो. शशिकांत प्रसाद
- मसौढ़ी: राजेश्वर मांझी
- बक्सर: तथागत हर्षवर्धन
- डुमराव: शिवांक विजय सिंह
- राजपुर: धनंजय पासवान
- चैनपुर: हेमंत चौबे
- नोखा: नसरुल्ला खान
- कुटुंबा: महाबली पासवान
- बाराचट्टी: इंजीनियर हेमंत पासवान
- टिकारी: डॉ. शशि यादव
- वजीरगंज: संतोष कुमार
जन सुराज का कहना है कि आगामी दिनों में और सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। पार्टी 2025 के चुनाव में एक वैकल्पिक राजनीति और पारदर्शी नेतृत्व का दावा कर रही है।