Jharkhand Student Protest: रांची में छात्रों का आंदोलन हुआ खत्म, सरकार के निर्णय के बाद प्रदर्शनकारियों ने लिया फैसला

wmremove-transformed

Jharkhand Student Protest ends- जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में 26 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। हालांकि दूसरे मंच के छात्र आगे की रणनीति पर बैठक कर रहे हैं।


रांचीः जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन समाप्त हो गया। बुधवार को जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया। हालांकि दूसरे गुट के छात्र आगे की रणनीति पर बैठक कर रहे हैं और जल्द ही उनकी ओर से भी आंदोलन को समाप्त किए जाने की घोषणा किए जाने का संकेत दिया गया है।

सरकार ने मंच की सभी प्रमुख मांगों को मान लिया

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के छात्र नेता रामावतार महतो ने फिलहाल अपने प्रदर्शन को समाप्त करने की। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से पिछले 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मंच की सभी प्रमुख मांगों को मान लिया है। छात्र हित में सरकार की ओर से लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

प्रदर्शनकारी नेता रामावतार ने कहा कि सरकार की ओर से सभी फैसला छात्र हित में लिया गया है और यह फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में उठाए गए कदम से छात्रों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि अब मंच अपना आंदोलन समाप्त कर वापस लौट रहा है।

दूसरे गुट के छात्रों की बैठक जारी

एक मंच की ओर से आंदोलन खत्म करने की घोषणा के बाद जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन स्थल पर छात्रों के बीच मतभेद भी सामने आए हैं। दूसरे गुट से जुड़े छात्र दोपहर तक स्टेडियम में बैठक करते रहे। इस गुट के छात्र आपस में चर्चा कर आगे की रणनीति तय करने में जुटे रहे।

स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उधर, छात्र आंदोलन को देखते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रशासन की मुस्तैदी बनी हुई है। एक गुट की ओर से आंदोलन समाप्त करने की घोषणा के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। दूसरे गुट के छात्रों की बैठक के कारण स्टेडियम परिसर में गतिविधियां जारी है।

About The Author

You may have missed