M.S Dhoni को मिला सुप्रीम कोर्ट से झटका!

0
hqdefault

महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, IPS अधिकारी की सजा पर लगी अंतरिम रोक।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है, धोनी ने साल 2022 में रिटायर्ड IPS अधिकारी “जी संपत कुमार” के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था, मद्रास हाईकोर्ट ने संपत कुमार को सजा सुनाई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है।

धोनी ने साल 2022 में दायर की थी याचिका।

न्यायमूर्ति “अभय एस ओका” और न्यायमूर्ति “उज्जल भुइयां” की पीठ ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए आईपीएस अधिकारी संपत कुमार द्वारा दायर याचिका पर नोटिस भी जारी किया, मामले की अगली सुनवाई 8 मार्च को होगी। धोनी ने साल 2022 में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर कथित रूप से अपमानजक टिप्पणी होने पर मानहानि मामले (कंटेप्ट ऑफ कोर्ट) का केस IPS अधिकारी जी संपत कुमार के खिलाफ दायर किया था.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed