Share Market News: Nifty-Sensex की कमजोरी भरी शुरुआत, IT शेयरों में गिरावट

Share Market News: Nifty-Sensex की कमजोरी भरी शुरुआत, IT शेयरों में गिरावट

Share Market News: Nifty-Sensex की कमजोरी भरी शुरुआत, IT शेयरों में गिरावट

मुंबई: गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले, हालांकि वैश्विक संकेत सकारात्मक थे। बीएसई सेंसेक्स 76.27 अंकों की गिरावट के साथ 76,968.02 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 35.35 अंक गिरकर 23,401.85 पर कारोबार की शुरुआत की। इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 77,044.29 और निफ्टी 23,437.20 पर बंद हुए थे। शुरुआती कारोबार में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग स्थिर रहे।

सेंसेक्स के शेयरों में ICICI बैंक, भारती एयरटेल, HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड हरे निशान में रहे, जिसमें ICICI बैंक 1.29 फीसदी की तेजी के साथ सबसे आगे रहा। वहीं, HCL टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस और टाटा स्टील सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे। HCL टेक में 2.41 फीसदी की गिरावट देखी गई।

गिफ्ट निफ्टी का रुझान

निफ्टी के 1,077 शेयर हरे निशान में, 883 लाल निशान में और 95 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। गुरुवार को गिफ्ट निफ्टी ने बाजार की कमजोर शुरुआत का संकेत पहले ही दे दिया था। यह अपने पिछले बंद 23,469 के मुकाबले 23,291 पर खुला, जो कमजोरी का संकेत था।

एशियाई बाजारों की स्थिति

अधिकांश एशियाई बाजार आज हरे निशान में खुले। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.67 फीसदी चढ़कर 34,142.86 पर पहुंचा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.74 फीसदी और हांगकांग का हैंग सेंग 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। चीन का शंघाई कंपोजिट भी हरे निशान में रहा।

सेक्टोरल परफॉर्मेंस

बाजार के प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.09 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी ऑटो भी 0.47 फीसदी टूटा। हालांकि, निफ्टी फार्मा में 0.48 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई। कुल मिलाकर, मजबूत वैश्विक संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार में सतर्कता का माहौल दिखा, खासकर आईटी शेयरों की कमजोरी ने बाजार पर दबाव बनाया।

About The Author

You may have missed