Share Market में आज सन्नाटा! 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर NSE-BSE बंद

Share Market में आज सन्नाटा! 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर NSE-BSE बंद

Share Market में आज सन्नाटा! 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर NSE-BSE बंद

मुंबई/नई दिल्ली: अगर आप आज यानी 14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं, तो ज़रा रुक जाइए! डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर आज BSE और NSE दोनों बंद रहेंगे। इस दिन न तो इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग होगी, न ही डेरिवेटिव्स में कोई हलचल देखने को मिलेगी।

इक्विटी से लेकर करेंसी तक सब बंद

IRCTC की वेबसाइट हो या शेयर बाजार की स्क्रीन – आज कोई हलचल नहीं दिखेगी।
NSE और BSE की ओर से जारी 2025 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 14 अप्रैल को कोई ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी।

बंद रहेंगे ये सेगमेंट:

  • इक्विटी मार्केट
  • इक्विटी डेरिवेटिव्स
  • करेंसी डेरिवेटिव्स
  • इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स
  • SLBs (Securities Lending and Borrowing)

5 बजे से खुलेगा व्यापार

हालांकि, MCX और NCDEX जैसे कमोडिटी बाजार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे, लेकिन शाम 5 बजे के बाद से रात 11:55 बजे तक कमोडिटी ट्रेडिंग चालू रहेगी।
इसका मतलब है कि सोना, चांदी, क्रूड ऑयल जैसे प्रोडक्ट्स में ट्रेडिंग आज केवल शाम से होगी।

अप्रैल 2025 में शेयर बाजार के छुट्टियों की पूरी लिस्ट:

तारीखदिनअवकाश
1 अप्रैलमंगलवारबैंक वार्षिक क्लोजिंग
10 अप्रैलगुरुवारमहावीर जयंती
14 अप्रैलसोमवारडॉ. अंबेडकर जयंती
18 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे

2025 में शेयर बाजार इन दिनों रहेगा बंद:

  • महाराष्ट्र दिवस – 1 मई (गुरुवार)
  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त (शुक्रवार)
  • गणेश चतुर्थी – 27 अगस्त (बुधवार)
  • गांधी जयंती/दशहरा – 2 अक्टूबर (गुरुवार)
  • दीवाली लक्ष्मी पूजा – 21 अक्टूबर (मंगलवार)
  • दीवाली बलिप्रतिप्रदा – 22 अक्टूबर (बुधवार)
  • प्रकाश गुरुपर्व – 5 नवंबर (बुधवार)
  • क्रिसमस – 25 दिसंबर (गुरुवार)

About The Author

You may have missed