Good Friday पर शेयर बाजार Open or Close, जानिए अगली छुट्टी कब
Good Friday पर शेयर बाजार Open or Close, जानिए अगली छुट्टी कब
मुंबई: गुड फ्राइडे के मौके पर आज यानी 18 अप्रैल 2025 को देश के प्रमुख शेयर बाजार – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) – बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो यीशु मसीह की क्रूस पर चढ़ाए जाने की स्मृति में मनाया जाता है। इसे कई राज्यों में राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है, जिसके कारण सरकारी दफ्तरों, बैंक शाखाओं, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में भी अवकाश रहेगा।
एनएसई और बीएसई की वेबसाइटों पर दी गई जानकारी के अनुसार, आज न तो इक्विटी और न ही डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग होगी। इसके अलावा, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, एनडीएस-आरएसटी और ट्राई-पार्टी रेपो सेगमेंट में भी कारोबार स्थगित रहेगा।
एमसीएक्स पर भी रहेगा अवकाश
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी गुड फ्राइडे के अवसर पर पूरा दिन कारोबार बंद रहेगा। इसका मतलब है कि न तो सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक और न ही शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक कमोडिटी ट्रेडिंग होगी।
2025 के शेयर बाजार अवकाश की सूची
गुड फ्राइडे के बाद शेयर बाजार अब
| त्योहार / अवसर | तारीख | दिन |
|---|---|---|
| महाराष्ट्र दिवस | 1 मई 2025 | गुरुवार |
| स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त 2025 | शुक्रवार |
| गणेश चतुर्थी | 27 अगस्त 2025 | बुधवार |
| गांधी जयंती / दशहरा | 2 अक्टूबर 2025 | गुरुवार |
| दिवाली लक्ष्मी पूजन | 21 अक्टूबर 2025 | मंगलवार |
| दिवाली – बलीप्रतिप्रदा | 22 अक्टूबर 2025 | बुधवार |
| प्रकाश पर्व (गुरु नानक देव जी) | 5 नवंबर 2025 | बुधवार |
| क्रिसमस | 25 दिसंबर 2025 | गुरुवार |
बाजार में तेजी का रुख
बाजार में अवकाश से पहले गुरुवार को निवेशकों के लिए अच्छी खबर रही। विदेशी निवेशकों की वापसी से घरेलू बाजारों में जबरदस्त उछाल देखा गया। सेंसेक्स 1,508.91 अंकों की छलांग लगाकर 78,553.20 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 1,572.48 अंक तक चढ़कर 78,616.77 तक पहुंच गया। निफ्टी में भी करीब 2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी कारोबारी सप्ताह में यह तेजी बरकरार रह सकती है, खासकर जब निवेशकों का भरोसा बना हुआ है और विदेशी पूंजी का प्रवाह जारी है।