Google search engine
Home भारत कौन है पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पुलिस हिरासत से...

कौन है पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पुलिस हिरासत से हुए फरार, रेप मामले में थे गिरफ्तार

कौन है पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पुलिस हिरासत से हुए फरार, रेप मामले में थे गिरफ्तार
कौन है पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पुलिस हिरासत से हुए फरार, रेप मामले में थे गिरफ्तार

नई दिल्ली: पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, जो रेप के आरोपों में गिरफ्तार थे, मंगलवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर फायरिंग की और मौके से भाग गए।

कौन हैं हरमीत सिंह पठानमाजरा?

हरमीत सिंह पठानमाजरा पंजाब के पटियाला जिले के सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के हरिंदर पाल सिंह चंदूमजरा को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बाद से वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में सनौर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

क्या है आरोप?

हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप का गंभीर आरोप है। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ यह मामला इसलिए बनाया गया क्योंकि वे पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व की नीतियों और पंजाब में हो रही सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद पठानमाजरा ने फेसबुक लाइव पर कहा, “मेरे खिलाफ FIR दर्ज कर सकते हैं, मैं जेल में रह सकता हूँ, लेकिन मेरी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।”

उन्होंने दिल्ली स्थित AAP नेतृत्व पर “पंजाब पर अवैध शासन” करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें केवल शासन से जुड़ी समस्याओं को उठाने के कारण सजा दी जा रही है।

वकील का पक्ष

पठानमाजरा के वकील, एडवोकेट सिमरजीत सिंह सागू ने बताया कि यह मामला पहले ही रोपड़ रेंज के DIG की देखरेख में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जांचाधीन था। इसके बावजूद हाल ही में एक नई FIR दर्ज की गई है।

सागू ने कहा कि सेक्शन 376 (रेप) और सेक्शन 420 (धोखाधड़ी) के तहत आरोप लगाना गलत है। उनका कहना है कि पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के बाद राजनीतिक माहौल के कारण यह मामला उछला है। यह एक राजनीतिक और नौकरशाही संघर्ष का परिणाम है, जो व्यवस्था के कामकाज पर सवाल उठाता है। वर्तमान में, विधायक को पटियाला जिला न्यायालय में पेश किया जाना है।

Digikhabar Team
DigiKhabar.in हिंदी ख़बरों का प्रामाणिक एवं विश्वसनीय माध्यम है जिसका ध्येय है "केवलं सत्यम" मतलब केवल सच सच्चाई से समझौता न करना ही हमारा मंत्र है और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य.