Google search engine
Home Breaking News ‘जो शादी कभी होनी ही नहीं थी…’ सिया गोयल के स्नैपचैट मैसेज...

‘जो शादी कभी होनी ही नहीं थी…’ सिया गोयल के स्नैपचैट मैसेज ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में बढ़ाई नई रहस्य की परत

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक ऐसा सुराग लगा है, जिसने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। जांच एजेंसियां अब मुख्य आरोपी सिया गोयल की एक कथित स्नैपचैट चैट की पड़ताल कर रही हैं, जिसमें उसने अपनी एक दोस्त से आधार कार्ड की कॉपी मांगी थी।

पुलिस के मुताबिक, इस कथित चैट से यह आशंका गहराई है कि हत्या की वारदात पहले से रची गई किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। इसी एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच टीम अब इस बातचीत की हर कड़ी को बारीकी से खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, यह कथित चैट 25 मई की बताई जा रही है। इसमें सिया गोयल ने अपनी दोस्त से फ्लाइट टिकट बुक कराने का हवाला देते हुए आधार कार्ड की फ्रंट और बैक कॉपी भेजने के लिए कहा था।

चैट में सिया ने कथित तौर पर लिखा, “आधार कार्ड फ्रंट और बैक भेज दे, वेडिंग टिकट्स के लिए। जो शादी होने ही नहीं वाली… फिर भी भेज दे।”

इस संदेश के सामने आने के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस बातचीत का हत्या की पूरी साजिश से कोई सीधा संबंध था या नहीं। फिलहाल पुलिस इस चैट की सत्यता और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Bhavishya
एक विचारशील लेखक, जो समाज की नब्ज को समझता है और उसी के आधार पर शब्दों को पंख देता है। लिखता है वो, केवल किताबों तक ही नहीं, बल्कि इंसानों की कहानियों, उनकी संघर्षों और उनकी उम्मीदों को भी। पढ़ना उसका जुनून है, क्योंकि उसे सिर्फ शब्दों का संसार ही नहीं, बल्कि लोगों की ज़िंदगियों का हर पहलू भी समझने की इच्छा है।