बुधवार 18 जून 2025 धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होने वाला हैl हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन व्रत, पूजन और धार्मिक कार्यों की योजना बनाने से पहले शुभ मुहर्त और राहु काल को जान लेना बेहद ज़रूरी हैl
यहां जानिए 18 जून का पूरा पंचांग।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5:23 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:21 बजे
18 तारिख को कुल दिन की अवधि लगभग 13 घंटे 58 मिनट की रहेगी।
18 जून 2025 का शुभ मुहूर्त
आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि- 18 जून दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक
दिन- बुधवार
प्रीति योग- सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक, फिर आयुष्मान योग लग जाएगा जो पूरे दिन रहेगा।
पूर्वभाद्रपद नक्षत्र- रात 12 बजकर 23 मिनट तक
पंचक काल- 20 जून की रात 9:45 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त- कोई नहीं
राहु काल (अशुभ समय)
दोपहर 12:22 बजे से 2:05 बजे तक
दिल्ली- दोपहर 12:22 – 02:07 PM
मुंबई- दोपहर 12:40 – 02:19 PM
चंडीगढ़- दोपहर 12:24 – 02:10 PM
लखनऊ- दोपहर 12:07 – 01:51 PM
भोपाल- दोपहर 12:21 – 2:03 PM
कोलकाता- दोपहर पहले 11:38 – 01:19 PM
अहमदाबाद- दोपहर 12:40 – 02:22 PM
चेन्नई- दोपहर 12:20 – 01:46 PM
इस समय में कोई भी शुभ कार्य, यात्रा, नई शुरुआत करने से परहेज करें
अन्य अशुभ समय
गुलिक काल: सुबह 10:47 से दोपहर 12:28 बजे तक
क्या करें और क्या ना करें?
शुभ कार्य जैसे गृह प्रवेश, नई खरीदारी, पूजा पाठ, या कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए राहु काल और अन्य अशुभ समय को टालें।
नियमित कार्यो के लिए ये समय उचित नहीं होता, लेकिन धार्मिक और शुभ कार्यों से बचना चाहिए।
अगर आप 18 जून 2025 को किसी ख़ास कार्य की योजना बना रहे है तो इस पंचांग के अनुसार समय तय करें ताकि आपके कार्य में सफलता मिल सके l













