मेरठ में होगा ‘श्रीराम कथा अमृत वर्षा 2025’ का भव्य आयोजन, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी करेंगे कथा वाचन

मेरठ में होगा 'श्रीराम कथा अमृत वर्षा 2025' का भव्य आयोजन, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी करेंगे कथा वाचन

मेरठ में होगा 'श्रीराम कथा अमृत वर्षा 2025' का भव्य आयोजन, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी करेंगे कथा वाचन

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में भक्ति और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत वातावरण की साक्षी बनने जा रही है ‘श्रीराम कथा अमृत वर्षा 2025’, जिसका आयोजन आगामी 8 से 16 सितंबर तक शताब्दी नगर, परतापुर स्थित आयोजन स्थल पर किया जाएगा। इस दिव्य आयोजन का संयोजन दिव्य शक्ति ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जिसकी प्रेरणास्त्रोत हैं परमपूज्य गुरु माँ लाडली सरकार जी हैं।

इस आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रीराम कथा का अमृतपान कराएंगे पद्मविभूषण, तुलसी पीठाधीश्वर, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज, जो अपने गहन वेदांत ज्ञान, अद्भुत काव्य शैली और दिव्य वाणी के लिए विश्वविख्यात हैं। ये आयोजन सेक्टर-4C, शताब्दी नगर, निकट अध्ययन स्कूल, परतापुर, मेरठ। साथ ही आपको बता दें कि ये कथा 8 सितंबर से 16 सितंबर 2025 (प्रतिदिन) होगी। इस कथा के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस नबंर पर आप संपर्क कर सकते हैं 9811162288, 8899100011, 6395080846

दिव्य शक्ति ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि कथा स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग और अन्य सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर इस दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठाएं और श्रीरामकथा के माध्यम से अपने जीवन को सार्थक बनाएं। यह आयोजन केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक होगा।

About The Author

You may have missed