CM Yogi का 33 IAS अधिकारियों पर चला हंटर, वाराणसी सहित 11 जिलों के DM बदले

CM Yogi का 33 IAS अधिकारियों पर चला हंटर, वाराणसी सहित 11 जिलों के DM बदले
CM Yogi का 33 IAS अधिकारियों पर चला हंटर, वाराणसी सहित 11 जिलों के DM बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में 11 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख बदलावों में विशाल सिंह को सूचना निदेशक बनाया गया है। वाराणसी, आजमगढ़, हापुड़, बरेली, अम्बेडकर नगर, गाज़ीपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, भदोही और संत कबीर नगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों के डीएम बदले गए हैं।

वाराणसी को मिला नया जिलाधिकारी

अब तक वाराणसी के जिलाधिकारी रहे एस. राजालिंगम को प्रमोशन देकर वाराणसी मंडल का आयुक्त बना दिया गया है। उनकी जगह मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव रहे सत्येन्द्र कुमार को वाराणसी का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

हापुड़ और बरेली को भी नए डीएम

हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेर्णा शर्मा को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का निदेशक बनाया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे अभिषेक पांडे को हापुड़ का नया डीएम बनाया गया है। वहीं बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार-2 को आजमगढ़ भेजा गया है और अम्बेडकर नगर के पूर्व डीएम अविनाश सिंह को बरेली का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

अम्बेडकर नगर, गोरखपुर और प्रयागराज में भी बदलाव

ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अनुपम शुक्ला को अम्बेडकर नगर का डीएम बनाया गया है। वहीं गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। गोरखपुर के नए सीडीओ के रूप में अलीगढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपाठी की नियुक्ति हुई है। प्रयागराज में विकास अधिकारी रहे गौरव कुमार को लखनऊ का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। चंदौली की संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह को प्रयागराज का सीडीओ नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्तियां

वाराणसी मंडल के आयुक्त रहे कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। वहीं आजमगढ़ के पूर्व डीएम नवीन चहल को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल से राज्य की नौकरशाही में नई ऊर्जा के साथ कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

Pushpesh Rai
एक विचारशील लेखक, जो समाज की नब्ज को समझता है और उसी के आधार पर शब्दों को पंख देता है। लिखता है वो, केवल किताबों तक ही नहीं, बल्कि इंसानों की कहानियों, उनकी संघर्षों और उनकी उम्मीदों को भी। पढ़ना उसका जुनून है, क्योंकि उसे सिर्फ शब्दों का संसार ही नहीं, बल्कि लोगों की ज़िंदगियों का हर पहलू भी समझने की इच्छा है।