नई दिल्ली:नया दिन नयी उम्मीदें लेकर आता है, और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल आपके जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो यहां 12 राशियों का विस्तृत राशिफल दिया गया है।
मेष– मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है। घर की सुख-शान्ति बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कला जगत से जुड़े लोगों की उन्नति हो सकती है।
वृषभ– आज का दिन सामान्य रहेगा। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। कब्ज और गैस के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
मिथुन– नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। आज आप अत्यन्त ऊर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। खानपान पर आप काफी धन खर्च करेंगे।
कर्क– घर में वृद्धजन आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर अत्यन्त सावधान रहेंगे। लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा।
सिंह– अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की अहमियत को समझें। मन की चञ्चलता पर नियन्त्रण रखें। कर्ज और उधार चुक्ता करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे।
कन्या– आज आपकी परिस्थितियाँ काफी कमजोर रहने वाली हैं। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या होगी। पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें फैलायेंगे।
तुला– परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मित्र आपकी प्रत्येक कार्य में सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव उत्पन्न होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी।
वृश्चिक– राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियाँ दूर होंगी। पढ़ाई में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। उधार लिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।
धनु– आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। नये काम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अपनी गलतियों को सुधारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा।
मकर– प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। घर के छोटे-छोटे कार्यों को आज प्राथमिकता देंगे। कारोबार में ग्राहकों के व्यवहार से अप्रसन्न हो सकते हैं। मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। लक्ष्य को पूरा करने के लिये संसाधन जुटाने में कठिनाई होगी।
कुंभ– समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। जॉब में आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बौद्धिक कार्यों में आप अत्यधिक ध्यान देंगे।
मीन– करियर को लेकर नयी दिशा प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से परामर्श लेना लाभकारी होगा। वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत सम्बन्धों पर हावी न होने दें। जो काम आप बहुत दिनों से टाल रहे थे वो आपको आज करना पड़ सकता है। आपको विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।