Daily Horoscope: 12 July 2025 के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Daily Horoscope: 12 July 2025 के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी
Daily Horoscope: 12 July 2025 के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी

नई दिल्ली:नया दिन नयी उम्मीदें लेकर आता है, और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल आपके जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो यहां 12 राशियों का विस्तृत राशिफल दिया गया है।

मेष– गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध भावनायें भड़का सकते हैं। मस्तिष्क में नयी योजनाओं का प्रवाह बढ़ता जायेगा। विरोधियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पिता की बातें बुरी लग सकती हैं। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों सावधानी रखें।

वृषभ–आपको आज किसी को वचन नहीं देना चाहिये। सम्पत्ति के विक्रय की योजना बनायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर सहमति बन सकती है। आपके द्वारा कही गयी कोई बात सत्य सिद्ध होगी। किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है।

मिथुन– कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन करना पड़ सकता है। बच्चों के व्यवहार में नियन्त्रण रखें। किसी धार्मिक संस्था में सम्मिलित हो सकते हैं। आज गृहकार्यों में अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापारिक डील में हानि हो सकती है।

कर्क– बिगड़ते रिश्तों को आज जोड़ सकते हैं। मनोरञ्जन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी प्रेम और सौहार्द बनाकर रखें। खानपान में आप परिवर्तन कर सकते हैं। सभी कार्य शान्तिपूर्ण रूप से होंगे। कहीं दूर की यात्रा का विचार बना सकते हैं।

सिंह– आज आप अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें। कार्यक्षेत्र में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

कन्या– आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। उधार के लेन-देन में आपको लाभ मिलेगा। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑनलाइन कार्यों से जुड़े प्रकल्पों में सफलता मिलेगी।

तुला– आज आपको त्वरित निर्णय नहीं लेने चाहिये। कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। माता के साथ सम्वादहीनता की स्थिति पनप सकती है। व्यापार में आपको एक से अधिक मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक– कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी। प्रेमी आपकी काफी देखभाल करेगा। स्वास्थ्य पहले से बहुत ही अच्छा रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच अति उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

धनु– परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़े खिन्न हो सकते हैं। आज घर में टेलीविजन और फोन पर व्यस्त रहेंगे। दूसरों की सहायता करने से आपको सुकून मिलेगा। किन्तु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रहे। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा।

मकर– आपके रुके हुये कार्य आज सम्पन्न होंगे। आपकी वाणी में सौम्यता आपको परिवार में विशेष सम्मान की हकदार बनायेगी। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा में समस्या होने की सम्भावना है।

कुंभ– आज आपको कोई बड़ा और विशेष कार्य प्रारम्भ नहीं करना चाहिये। व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। छात्र कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। नाक, कान और गला सम्बन्धी समस्या हो सकती है।

मीन– विद्यार्थी अपनी रणनीति में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। स्वजनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

Digikhabar Team
DigiKhabar.in हिंदी ख़बरों का प्रामाणिक एवं विश्वसनीय माध्यम है जिसका ध्येय है "केवलं सत्यम" मतलब केवल सच सच्चाई से समझौता न करना ही हमारा मंत्र है और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य.