नई दिल्ली:नया दिन नयी उम्मीदें लेकर आता है, और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल आपके जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो यहां 12 राशियों का विस्तृत राशिफल दिया गया है।
मेष– आज पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। अटके हुये कार्यों को आप दोबारा शुरू कर सकते हैं। कारोबार में तरक्की होगी। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। माताजी को उपहार दे सकते हैं।
वृषभ– आज आप अपने काम से बोरियत महसूस करेंगे। भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यापार में दोगुनी वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोग नयी जॉब के लिये इन्टरव्यू दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें।
मिथुन– आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर परेशानी हो सकती है। ब्लडप्रेशर के रोगियों को समस्या होने की आशंका है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। मानसिक तनाव से बचने के लिये योग करें। सोच-विचार में अधिक समय व्यर्थ न करें।
कर्क– जॉब में आपको पुरस्कार मिल सकता है। नव विवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। समय आपके लिये काफी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा।
सिंह– दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। विदेश में करियर को लेकर उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। मेहनत का उत्तम लाभ मिलेगा। सिर में थोड़ा भारीपन हो सकता है।
कन्या– आज का दिन आपके लिये काफी विशेष रहेगा। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है जिसे शाम तक सुलझा लेंगे। आयात-निर्यात से बड़ा धन लाभ हो सकता है। दूसरों के सामने अपने हितों को अनदेखा न करें। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला– रियल एस्टेट से जुड़े किसी भी सौदे से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। अनावश्यक कार्यों को अधिक समय देने के कारण आवश्यक कार्य छूट सकते हैं। यात्रा के दौरान थकान हो सकती है। शुगर के रोगी अपन सेहत का ध्यान रखें। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें।
वृश्चिक– परिस्थितियाँ आपके लिये काफी अनुकूल हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का सम्मान अवश्य करें। दिन के उत्तरार्ध भाग में रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है।
धनु– व्यापार में नये लोगों से थोड़ा सम्भलकर सौदे करें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सक से परामर्श ले लें। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। किन्तु आप अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें।
मकर– अचल सम्पत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। कलात्मक विधाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता और सन्तुष्टि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बड़ा काम करने का विचार बनेगा। शेयर और लाटरी आदि से धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।
कुंभ– कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अटक सकता है। यात्राओं के दौरान सावधानी रखें। बुरे लोगों की संगत के कारण धन हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। दिखावे के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है।
मीन– आज आप अपने शौकों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सन्तान के आज्ञाकारी व्यवहार से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिये दिन बेहद अनुकूल है।