Share Market Update: Sensex, Nifty की शुरुआत लाल निशान पर

Share Market Update: Sensex, Nifty की शुरुआत लाल निशान पर
Share Market Update: Sensex, Nifty की शुरुआत लाल निशान पर

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 9 अप्रैल 2025 को नकारात्मक शुरुआत हुई। प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने लाल निशान पर व्यापार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 123.25 अंकों की गिरावट के साथ 74,103.83 पर खुला, वहीं निफ्टी 75.55 अंकों की गिरावट के साथ 22,460.30 पर ट्रेड कर रहा था। पिछली ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स 74,227.08 पर और निफ्टी 22,535.85 पर बंद हुआ था।

बाजार के दूसरे सूचकांकों में भी नकरात्मक दबाव देखा गया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ खुले।

सबसे बड़ी गिरावट और उछाल:

सेंसेक्स की सूची में पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा शुरुआती कारोबार में सबसे बड़े लाभ में थे। पावर ग्रिड ने 5.02 प्रतिशत का उछाल देखा। वहीं, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और सन फार्मा लाल निशान पर थे, जिनमें से टाटा स्टील ने सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की और शुरुआती कारोबार में 2.69 प्रतिशत टूट गया।

निफ्टी के भीतर भी भारी गिरावट:

निफ्टी पैक में 1,594 स्टॉक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे, जबकि 528 स्टॉक्स हरे निशान पर थे। 78 स्टॉक्स का कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले, गिफ्ट निफ्टी, जो कि इक्विटी मार्केट के लिए एक प्रारंभिक संकेतक माना जाता है, ने निफ्टी 50 के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया था। गिफ्ट निफ्टी 22,596 पर खुला, जबकि पिछला बंद स्तर 22,518.50 था।

एशियाई बाजारों में दबाव

इस बीच, एशियाई बाजारों में भी नकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। व्हाइट हाउस द्वारा व्यापारिक भागीदारों पर शुल्क लगाए जाने की खबरों से निवेशकों का जोखिम उठाने का मनोबल गिरा। हालांकि, मंगलवार को वॉल स्ट्रीट में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली थी। एस एंड पी 500 में 3.7 प्रतिशत का उछाल आया था, जबकि डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 3.6 प्रतिशत चढ़ा था और नैस्डैक कम्पोजिट में 4.1 प्रतिशत का उछाल आया था।

सैक्टोरल इंडेक्स पर भी दबाव

निफ्टी के प्रमुख सेक्टरल इंडेक्स भी लाल निशान पर थे। निफ्टी आईटी में 2.69 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी फार्मा 2.17 प्रतिशत गिरा। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो 0.14 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.85 प्रतिशत गिरावट के साथ खुले। इस पूरे घटनाक्रम से भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, और निवेशकों की नजर अब आगामी दिनों में वैश्विक और घरेलू घटनाक्रमों पर रहेगी।