Home Blog Page 305

आप-कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बना अमित शाह का फर्जी वीडियो, पुलिस ने किया 2 को अरेस्ट

Amit Shah
Amit Shah

आप-कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बना अमित शाह का फर्जी वीडियो, पुलिस ने किया 2 को अरेस्ट

आप-कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बना अमित शाह का फर्जी वीडियो, पुलिस ने किया 2 को अरेस्ट

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। हर दूसरे दिन कोई न कोई नया मुद्दा सुर्खियों में जगह बना रहा है। इसी कड़ी में आरक्षण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक ‘फर्जी वीडियो’ के चलते सियासी पारा चढ़ गया है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित शाह के इस ‘फर्जी वीडियो’ के संबंध में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक मई को जांच में शामिल होने को कहा है। आइए, हम आपको बताते हैं कि इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है

क्या है अमित शाह के ‘फर्जी वीडियो’ में

कथित फर्जी वीडियो में, तेलंगाना में धार्मिक आधार पर मुसलमानों के लिए आरक्षण समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताने का संकेत देने संबंधी शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर इस तरह दिखाया गया है जैसे कि वह हर तरह का आरक्षण समाप्त करने की वकालत कर रहे हों। कांग्रेस नेताओं ने इसी वीडियो के सहारे बीजेपी और शाह को घेरना चाहा, लेकिन अब यह उनके गले की फांस बनता हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी ने जहां इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर जोरदार पलटवार शुरू किया है, वहीं कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। जिस तरह से दोनों ही प्रमुख धड़े इस प्रकरण को लेकर बयान दे रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और भी ज्यादा तूल पकड़ सकता है।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज कर ली है FIR

दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में IPC की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 153ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 465 (जालसाजी), 469 (किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए जालसाजी) और 171जी (चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने के इरादे से गलत बयान प्रकाशित करना) के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66सी के तहत मामला दर्ज किया है। FIR के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने अपनी शिकायत में कहा कि यह पाया गया है कि सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा कुछ फर्जी वीडियो फैलाए जा रहे हैं।

असम में एक शख्स की हुई गिरफ्तारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जानकारी दी है कि ‘फर्जी वीडियो’ के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, ‘असम पुलिस ने माननीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में रीतम सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।’ शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति 31 वर्षीय रीतम सिंह असम कांग्रेस से जुड़े हैं और पार्टी के ‘वार रूम’ संयोजक के तौर पर काम करते हैं। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सिंह को चुनाव के बीच में केवल इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना की थी। पार्टी ने सिंह को तुरंत रिहा करने की मांग की।

आप-कांग्रेस के दो लोग हुए गिरफ्तार

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आप और कांग्रेस से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अहमदाबाद साइबर क्राइम टीम ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले सोमवार को असम पुलिस ने भी कहा था कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया था कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम रीतोम सिंह है।

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाडियों के नाम पर लगा वीसा

Team India
Team India

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाडियों के नाम पर लगा वीसा

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाडियों के नाम पर लगा वीसा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लंबे-चौड़े मंथन के बाद टीम का ऐलान किया. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने कई खिलाड़ियों को लेकर चर्चा की. आखिरकार इन 15 खिलाड़ियों को चुना गया.कई पूर्व क्रिकेटर अपनी पसंद बता रहे हैं कि बीसीसीआई को आगामी टूर्नामेंट के लिए किसे चुनना चाहिए। इरफान पठान ने कहा कि भारत के पास पांच अच्छे गेंदबाज होने चाहिए. वह टीम में रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव जैसे दो कलाई के स्पिनरों को रखना पसंद करते हैं। बीसीसीआई चयन समिति के सूत्र ने पहले एएनआई को बताया था कि ऋषभ पंत और केएल राहुल को विकेटकीपर के रूप में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 टीम के लिए चुने जाने की संभावना है। शिवम दुबे को भी टीम में चुने जाने की संभावना है।

बल्लेबाज (5): कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली और टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी यूनिट के अहम अंग रहेंगे. वहीं शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को भी चांस मिला है. यशस्वी के ओपनिंग करने की संभावना है, वहीं शिवम दुबे फिनिशर की भूमिका में दिखेंगे.

विकेटकीपर (2): विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें तो ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है. पंत ने आईपीएल 2024 के जरिए प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की है. पंत ने कुछ धमाकेदार पारियां खेलकर फॉर्म में होने के संकेत दिए. विकेट के पीछे भी पंत का प्रदर्शन शानदार रहा है. उधर, संजू सैमसन को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जगह मिली है.

ऑलराउंडर्स (3): ऑलराउंडर्स की बात करें तो हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है. हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप में उप-कप्तानी का भी जिम्मा निभाएंगे. बता दें कि हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी कर रहे हैं. स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है.

स्पिनर्स (2): विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाजों के तौर पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है. लेग स्पिनर चहल भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है और वह आईपीएल में शानदार खेल दिखा रहे हैं. चूंकि टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए में होना है, ऐसे में स्लो पिचों पर कुलदीप और चहल का रोल काफी अहम हो सकता है

तेज गेंदबाज (3): फास्ट बॉलिंग यूनिट में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का अहम रोल रहेगा. वहीं मोहम्मद सिराज को भी तीसरे स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया है. सिराज मौजूदा आईपीएल सीजन में महंगे साबित जरूर हुए हैं. मगर इंटरनेशनल लेवल उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.

स्वामी रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, 14 प्रोडक्टों पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट से भी विज्ञापन मामले में राहत नहीं

Patanajli
Patanajli

स्वामी रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, 14 प्रोडक्टों पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट से भी विज्ञापन मामले में राहत नहीं

स्वामी रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, 14 प्रोडक्टों पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट से भी विज्ञापन मामले में राहत नहीं

स्वामी रामदेव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं, एक तरफ पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट फटकार पर फटकार लगाए जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बाबा रामदेव के दर्जन भर से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध लग गया है। यह प्रतिबंध पतंजलि की दिव्य फार्मेसी से जुड़े भ्रामक विज्ञापन के सिलसिले में लगा है। यह जानकारी उत्तराखंड के लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक एफिडेविट में दी है। अथॉरिटी के मुताबिक पतंजलि के 14 प्रोडक्ट्स का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दें कि दिव्य फार्मेसी के जिन प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध लगा है उनमें श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, दिव्य ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट,मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, आईग्रिट गोल्ड और पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप शामिल हैं।

भ्रामक विज्ञापन मामले में लगी कड़ी फटकार

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज मंगलवार (30 अप्रैल) को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण से सवाल करते हुए कहा कि माफीनामा समय पर दाखिल क्यों नहीं किया गया. इस पर पतंजलि के वरिष्ठ वकील रोहतगी ने कहा कि यह 5 दिन पहले दायर किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को फटकार लगाते हुए कहा कि कंपनी भ्रामक विज्ञापन मामले में उसके आदेशों का पालन नहीं कर रही है. जब अदालत ने ऑरिजनल रिकॉर्ड मांगे तो सार्वजनिक माफी की ई-कॉपी पेश करने के लिए कंपनी की खिंचाई करते हुए अदालत ने कहा, “यह अनुपालन नहीं है.” जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कहा, ”हम इस मामले में अपने हाथ खड़े कर रहे है, हमारे आदेशों का अनुपालन न करना बहुत हो गया.” सुनवाई के दौरान बाबा रामदेव और बालकृष्ण मौजूद रहे.

दिल्ली में फिर शुरु हुआ पोस्टर वॉर, आतंकी यासीन मलिक के साथ दिखे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, जानिए पूरा मामला

Yasin Malik And Dr Manmohan Singh
Yasin Malik And Dr Manmohan Singh

दिल्ली में फिर शुरु हुआ पोस्टर वॉर, आतंकी यासीन मलिक के साथ दिखे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, जानिए पूरा मामला

दिल्ली में फिर शुरु हुआ पोस्टर वॉर, आतंकी यासीन मलिक के साथ दिखे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, जानिए पूरा मामला

दिल्ली में एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरु हो चुका है। दिल्ली पुलिस के जवानों ने मंडी हाउस के पास लगे एक पोस्टर को हटा दिया है। इस पोस्टर में जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के नेता यासीन मलिक और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की फोटो लगी हुई थी। जिस पर लिखा हुआ था कि कांग्रेस को वोट दे। 25 मई को दिल्ली की सभी सातों सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।  आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख और आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे. पोस्टर में यासीन मलिक के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह दिख रहे हैं. पोस्टर में यासीन मलिक की रिहाई के साथ कांग्रेस को वोट देने की अपील की गई है, मलिक का पोस्टर मंडी हाउस सर्कल के पास लगाया गया था. वहीं पूरे मामले को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख ने पोस्टर को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा था, ”कांग्रेस के समर्थन में दिल्ली भर में लगे पोस्टर.” आपको बता दें कि कोर्ट ने मई 2022 में यासीन मलिक को दोषी ठहराया था और दोषी ठहराए जाने के बाद आतंकी फंडिंग मामले में एक विशेष अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. एनआईए ने मलिक के लिए मौत की सजा की मांग के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है.

कोविशील्ड वैक्सीन से TTS का खतरा, एस्ट्राजेनेका ने कबूली अपनी गलती, हो सकती है आपको गंभीर बीमारी

Covid Vaccine
Covid Vaccine

कोविशील्ड वैक्सीन से TTS का खतरा, एस्ट्राजेनेका ने कबूली अपनी गलती, हो सकती है आपको गंभीर बीमारी

कोविशील्ड वैक्सीन से TTS का खतरा, एस्ट्राजेनेका ने कबूली अपनी गलती, हो सकती है आपको गंभीर बीमारी

इस साल फरवरी में यूके की एक अदालत में पेश एक कानूनी दस्तावेज़ में, कैम्ब्रिज स्थित कंपनी ने थ्रोम्बोसिस के साथ थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) का जिक्र करते हुए स्वीकार किया कि उसका टीका ‘बहुत ही दुर्लभ मामलों में, टीटीएस का कारण बन सकता है.’ इस स्थिति में कम प्लेटलेट काउंट घटने और खून के थक्के जमने जैसी समस्याएं आ सकती हैं. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन की वजह से साइड इफेक्ट के तमाम दावों के बीच कोविशील्ड टीका बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने बड़ा खुलासा किया है. कंपनी ने अदालत में पेश किए दस्तावेजों में पहली बार यह स्वीकार किया है कि कोविड-19 वैक्सीन की वजह से खून के थक्के जमने जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि ऐसे साइड इफेक्ट्स के मामलों की संख्या काफी कम है. आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान इस वायरस की रोकथाम के लिए दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर कोविड वैक्सीन बनाई थी. वहीं भारत में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ने एस्ट्राजेनेका के साथ समझौता करके कोविशील्ड वैक्सीन बनाया था. इसके बाद देश में आधे से अधिक लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई गई थी.

ब्रिटिश अखबार द डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, कई परिवारों ने कोरोना वैक्सीन से होने वाले नुकसान का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद इस दिग्गज दवा कंपनी ने कोर्ट में वैक्सीन के कारण गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा होने की बात स्वीकार की

किसान आन्दोलन बना साइड इफेक्ट ! किसान आन्दोलन के चलते रेलवे ने की कई ट्रेने आंशिक रुप से रद्द

Train Cancel
Train Cancel

किसान आन्दोलन बना साइड इफेक्ट ! किसान आन्दोलन के चलते रेलवे ने की कई ट्रेने आंशिक रुप से रद्द

किसान आन्दोलन बना साइड इफेक्ट ! किसान आन्दोलन के चलते रेलवे ने की कई ट्रेने आंशिक रुप से रद्द

उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, उपरोक्त आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित विभिन्‍न रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।

ये 8 ट्रेन रहेगीं आंशिक रद्द

14526, श्रीगंगानगर-अंबाला आज से 1 मई तक बठिंडा तक ही होगी संचालित

14525, अंबाला-श्रीगंगानगर आज से 1 मई तक अम्बाला क जगह बठिंडा से होगी संचालित

14661, बाड़मेर-जम्मू तवी आज से 1 मई तक दिल्ली तक होगी संचालित

14662, जम्मू तवी-बाड़मेर आज से 1 मई तक दिल्ली से होगी संचालित

14735, श्रीगंगानगर-अंबाला ट्रेन आज से 1 मई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली बठिंडा होगी संचालित

14736, अंबाला-श्रीगंगानगर ट्रेन आज से 1 मई तक अंबाला की जगह बठिंडा से संचालित

14887, ऋषिकेश-बाड़मेर आज से 1 मई तक बठिंडा से होगी संचालित

14888, बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन आज से 1 मई तक बठिंडा तक होगी संचालित

04745, चूरू-लुधियाना ट्रेन आज से 1 मई तक रद्द

04746, लुधियाना-हिसार ट्रेन आज से 1 मई तक रद्द

14654, अमृतसर-हिसार ट्रेन आज से 1 मई तक रद्द

14653, हिसार-अमृतसर 30 अप्रेल,1 व 2 मई को रद्द

14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश ट्रेन आज से 1 मई तक रद्द

14816, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर ट्रेन आज से 1 मई तक रद्द

04487, रोहतक-हांसी ट्रेन आज से 3 मई तक रद्द

04488, हांसी-रोहतक ट्रेन 30 अप्रेल से 4 मई तक रद्द

हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से बजरंग बली करेंगे आपकी ये 5 मनोकामनाएं पूरी

Shree Hanuman
Shree Hanuman

हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से बजरंग बली करेंगे आपकी ये 5 मनोकामनाएं पूरी

हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से बजरंग बली करेंगे आपकी ये 5 मनोकामनाएं पूरी

हनुमान जी को उनके भक्त संकट मोचक के रूप में भी जानते हैं. जब भी किसी भक्त के जीवन में संकट आता है वो हनुमानजी को याद जरूर करता है. ये नाम ही इतना शक्तिशाली, जिसके स्मरण मात्र से ही भय दूर हो जाते हैं. हर वर्ष जब चैत्र माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा आती है तो भगवान हनुमान की जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस साल ये खास दिन 23 अप्रैल को मनाया गया. उनके भक्तों की आज तक ये मान्यता है कि हनुमानजी धरती पर ही मौजूद हैं. उनकी जन्म जयंती पर बहुत से भक्त उपवास भी रखते हैं और फिर पूरे विधि विधान के साथ उनका पूजन भी करते हैं. हनुमान चालीसा के पाठ करने से न सिर्फ संकट दूर रहते हैं बल्कि राहु, केतु की कुदृष्टि से होने वाले नुकसान से भी बचे रह सकते हैं. मंगल के दोष से भी इस पाठ की वजह से छुटकारा मिलता है. आपको बताते हैं अगर आप नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें तो क्या क्या लाभ मिल सकते हैं.

अशांत मन शांत होगा

हनुमानजी का नाम ही हर प्रकार के डर को दूर करने के लिए काफी है. जो लोग हनुमान चालीसा का पाठ पूरे नियम के साथ करते हैं उन्हें किसी चीज का डर नहीं सताता. इस पाठ को करने से नेगेटिव एनर्जी भी आपको छू नहीं पाती. साथ ही इससे मन की शांति भी मिलती है.

हासिल होगी कामयाबी

हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से कामयाबी भी हासिल होती है. क्योंकि इस पाठ हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और बाधाओं को दूर करते हैं.

सेहत पर पड़ेगा असर

यदि आप या आपके घर का कोई सदस्य लगातार बीमारियों से घिरा हुआ है तो उसे भी हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. माना जाता है कि इस पाठ की वजह से बार बार सेहत पर आ रही मुसीबतें दूर होती हैं

आर्थिक स्थिति बनेगी बेहतर

जो लोग बड़े आर्थिक संकटों से घिरे हैं उन्हें या उनके परिजनों को दिन में 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से प्रमोशन या व्यापार में तरक्की के बीच आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

दर्द और डर होगा दूर

जिन्हें अंधेरे में या रात में डर लगता है तो हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से करना चाहिए. मान्यता है कि इस पाठ से मन में बसा दर्द और डर दोनों ही दूर हो जाता है.

क्यों विश्व स्तर पर मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

International Dance Day
International Dance Day

क्यों विश्व स्तर पर मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

क्यों विश्व स्तर पर मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

हर साल 29 अप्रैल को, दुनिया भर के नृत्य प्रेमी और कलाकार अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने के लिए एक साथ आते हैं। यह वार्षिक उत्सव नृत्य की कला को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, इसकी सार्वभौमिक अपील, सांस्कृतिक महत्व और सीमाओं के पार लोगों को एकजुट करने की शक्ति को पहचानता है।

1982 से मनाया जाने वाला, कला के रूप को बढ़ावा देने और समाज में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यूनेस्को की अंतर्राष्ट्रीय नृत्य परिषद (सीआईडी) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की स्थापना की गई थी। इस तारीख को फ्रांसीसी नर्तक और कोरियोग्राफर जीन-जॉर्जेस नोवरे के जन्मदिन का सम्मान करने के लिए चुना गया था, जिन्हें व्यापक रूप से आधुनिक बैले का निर्माता माना जाता है। शास्त्रीय बैले से लेकर समकालीन हिप-हॉप तक, नृत्य में शैलियों की एक विविध श्रृंखला शामिल है, प्रत्येक अपने अभ्यासकर्ताओं की अनूठी परंपराओं, इतिहास और पहचान को दर्शाता है। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस दुनिया भर में नृत्य रूपों में सन्निहित संस्कृतियों और अनुभवों की विविधता का जश्न मनाते हुए, आंदोलन की इस समृद्ध टेपेस्ट्री को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। इसके मूल में, नृत्य केवल शारीरिक गतिविधि से कहीं अधिक है; यह संचार, अभिव्यक्ति और कहानी कहने का एक साधन है। जटिल इशारों, तरल गति और गतिशील लय के माध्यम से, नर्तक भावनाओं, आख्यानों और विचारों को व्यक्त करते हैं, भाषा की बाधाओं को पार करते हुए दर्शकों से आंतरिक स्तर पर जुड़ते हैं।

जैसे-जैसे दुनिया धीरे-धीरे उभर रही है, नृत्य आशा, लचीलेपन और नवीनीकरण की एक किरण के रूप में कार्य करता है, जो व्यक्तियों को एक साथ आने, जीवन का जश्न मनाने और खुद को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है। चाहे रियो डी जनेरियो की सड़कें हों, ब्रॉडवे के थिएटर हों या मुंबई के स्टूडियो, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस हमें सार्वभौमिक आनंद और आंदोलन की शक्ति की याद दिलाता है।

जैसा कि हम इस विशेष दिन को मनाते हैं, आइए हम उन नर्तकियों, कोरियोग्राफरों और शिक्षकों का सम्मान करें जो अपनी प्रतिभा और समर्पण से हमारे जीवन को समृद्ध बनाते हैं। चाहे पारंपरिक लोक नृत्यों के माध्यम से या अत्याधुनिक समकालीन प्रदर्शनों के माध्यम से, हम नृत्य की सुंदरता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हैं।

सिंगर अरिजीत सिंह नहीं पहचान पाए एक्ट्रेस माहिरा खान को, फिर जो हुआ अविश्वसनीय था

Arijit Singh And Mahira Khan
Arijit Singh And Mahira Khan

सिंगर अरिजीत सिंह नहीं पहचान पाए एक्ट्रेस माहिरा खान को, फिर जो हुआ अविश्वसनीय था

सिंगर अरिजीत सिंह नहीं पहचान पाए एक्ट्रेस माहिरा खान को, फिर जो हुआ अविश्वसनीय था

दिल टुटा आशिक हो या नया नया प्यार अरिजीत सिंह का गाना सबका मन मोह लेता है, हाल ही में अरिजीत सिंह दुबई में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे यहां उन्होंने रईस का गाना जालिमा गाया. लेकिन सिंगर, एक्ट्रेस माहिरा खान को पहचानने में असफल रहे जिस पर यह गाना फिल्माया गया था. वो एक्ट्रेस उसी कॉन्सर्ट की फर्स्ट रो में बैठी थी. कुछ देर बाद अरिजीत की नजर गई और वो उनसे स्टेज पर से ही उनसे माफी मांगी. इस बातचीत को कॉन्सर्ट में कई फैन्स ने देखा और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अरिजीत दर्शकों से माहिरा खान को इंट्रोड्यूस कराते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं, “आप लोग हैरान होंगे. क्या मुझे खुलासा करना चाहिए? मुझे इसे बहुत अच्छे तरीके से बताना चाहिए. क्या हम वहां कैमरा ले जा सकते हैं? मैं इस चेहरे को पहचानने की कोशिश कर रहा था तभी याद आया कि मैंने उनके लिए गाना गाया था. लेडीज और जेंटलमेन माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी हैं. सोचिए मैं उनका गाना जालिमा गा रहा था और वह खड़ी होकर गा रही थीं और मैं उन्हें पहचान नहीं सका. मैं बहुत आभारी हूं और आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.” माहिरा प्यार से मुस्कुराईं और दर्शकों की तरफ हाथ हिलाते हुए सबको हेलो कहा. बता दें कि जालिमा फिल्म रईस के म्यूजिक एल्बम का एक रोमांटिक गाना था. इसमें शाहरुख खान और माहिरा थे. रोमांटिक गाने में हर्षदीप कौर की आवाज भी थी. हाल में अरिजीत सिंह ने इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला का गाना विदा करो गाया. यह बायोपिक ड्रामा मशहूर पंजाबी गायक के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी उसकी गर्भवती पत्नी के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस बीच माहिरा खान ने पिछले साल अक्टूबर में सलीम करीम से शादी कर ली. यह उनकी दूसरी शादी थी.

सेक्स स्कैंडल में पकड़े गए पूर्व PM देवगौड़ा के बेटे और पोते, सेक्स स्कैंडल के सैकड़ों क्लिप वायरल

Prajwal Revanna Sex Scandal Case
Prajwal Revanna Sex Scandal Case

सेक्स स्कैंडल में पकड़े गए पूर्व PM देवगौड़ा के बेटे और पोते, सेक्स स्कैंडल के सैकड़ों क्लिप वायरल

सेक्स स्कैंडल में पकड़े गए पूर्व PM देवगौड़ा के बेटे और पोते, सेक्स स्कैंडल के सैकड़ों क्लिप वायरल

कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ा मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद राज्य में अलग भूचाल मचा है। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने 27 अप्रैल को हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े एक कथित सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) की घोषणा की। प्रज्वल रेवन्ना JDS चीफ और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं। कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मामले की जांच के लिए विशेष दल बनाने की मांग की थी। कर्नाटक में लोकसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं। क्योंकि यौन शोषण को दर्शाने वाली सैकड़ों क्लिप ऑनलाइन सामने आयी हैं। इस विवाद को और बढ़ाते हुए, प्रज्वल रेवन्ना बढ़ते आरोपों के बीच अचानक देश छोड़कर भाग गए है। 

यौन शोषण को दर्शाने वाले सैकड़ों वीडियो सामने आने से देश भर में आक्रोश और निंदा फैल गई है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित होने वाले क्लिप, कठोर दुर्व्यवहार के दृश्यों को दर्शाते हैं, समुदायों के बीच सदमा पहुंचाते हैं और त्वरित कार्रवाई के लिए आह्वान करते हैं। इस परेशान करने वाले रहस्योद्घाटन के बीच, एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति के पोते की संलिप्तता ने सार्वजनिक आक्रोश को और बढ़ा दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. के पोते निखिल कुमारस्वामी। देवेगौड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. के बेटे। कुमारस्वामी खुद को घोटाले के केंद्र में हैं।

पुलिस को जांच में पता चला है कि प्रज्वल रेवन्ना शनिवार तड़के 3.35 बजे लुफ्थांसा एयरलाइंस से बेंगलुरु से फ्रैंकफर्ट के लिए निकल गए। यहां से जर्मनी के लिए उन्होंने सीधी उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि जर्मनी होते हुए प्रज्वल यूरोप के किसी अन्य शहर में छिपे हैं। जो रिकॉर्डिंग सामने आई हैं उनमें घर में काम करने वाली मेड से लेकर हाई प्रोफाइल महिलाएं हैं। उनका जबरन यौन शोषण करते हुए रिकॉर्डिंग की गई है। इन वीडियोज में प्रज्वल रेवन्ना को यौन शोषण करते और खुद ही इसकी रिकॉर्डिंग करते देखा जा रहा है। 

कुमारस्वामी ने दिया रिएक्सन

कर्नाटक की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति निखिल कुमारस्वामी को वीडियो से जुड़े आपत्तिजनक सबूत सामने आने के बाद सुत्रों से पता चलता है कि बढ़ते आरोपों के मद्देनजर वह अचानक चुनावी अभियान से हट गए और देश छोड़कर भाग गए है। इस बीच, कुमारस्वामी परिवार ने निखिल के ठिकाने और घोटाले में शामिल होने के बारे में चुप्पी साध रखी है, जिससे अटकलें तेज हो गई हैं और सार्वजनिक जांच तेज हो गई है।