Google search engine
Home Blog Page 319

UCC लागू करने के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार!

WhatsApp Image 2024 02 06 At 13.12.21

समान नागरिक संहिता लागू करना उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा था।
राज्य कैबिनेट द्वारा UCC पैनल की मसौदा रिपोर्ट को मंजूरी देने के बाद उत्तराखंड ने रविवार को समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।


रविवार का घटनाक्रम सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय यूसीसी समिति द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपने के दो दिन बाद आया।

यह घटनाक्रम दो दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर भी आया है, जिसकी घोषणा राज्य की भाजपा सरकार ने 26 जनवरी को कोड के कार्यान्वयन पर चर्चा के लिए की थी। रिपोर्ट दूसरे और अंतिम दिन मंगलवार को विधानसभा में पेश की जाएगी; चूंकि सत्तारूढ़ दल के पास 70 सदस्यीय सदन में 47 सीटें हैं, इसलिए यू.सी.सी.

इसके बाद कानून को राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा.

UCC कार्यान्वयन 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा था। अंततः भगवा पार्टी ने पुनः चुनाव जीत लिया।

M.S Dhoni को मिला सुप्रीम कोर्ट से झटका!

Hqdefault

महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, IPS अधिकारी की सजा पर लगी अंतरिम रोक।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है, धोनी ने साल 2022 में रिटायर्ड IPS अधिकारी “जी संपत कुमार” के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था, मद्रास हाईकोर्ट ने संपत कुमार को सजा सुनाई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है।

धोनी ने साल 2022 में दायर की थी याचिका।

न्यायमूर्ति “अभय एस ओका” और न्यायमूर्ति “उज्जल भुइयां” की पीठने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए आईपीएस अधिकारी संपत कुमार द्वारा दायर याचिका पर नोटिस भी जारी किया, मामले की अगली सुनवाई 8 मार्च को होगी। धोनी ने साल 2022 में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर कथित रूप से अपमानजक टिप्पणी होने पर मानहानि मामले (कंटेप्ट ऑफ कोर्ट) का केस IPS अधिकारी जी संपत कुमार के खिलाफ दायर किया था.

Love Jihad: हिन्दू लड़की से पहले रेप, फिर धर्म परिवर्तन का दवाब!

CollegeStress850

उत्तराखंड: हल्द्वानी से लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी नावेद मलिक ने अमन बनकर लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और एक दुष्कर्म को अंजाम दिया, उसका बलात्कार किया, फिर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने लगा, और आरोपी नावेद मलिक पहले से ही शादीशुदा भी है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी नावेद मलिक ने अमन बनकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नावेद ने अमन बनकर पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर घर बुलाकर दूध में नशीली दवा पिलाई और रेप किया ,फिर उसको जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था।

क्या हिजाब पढ़ाई से ज़्यादा ज़रूरी है?

WhatsApp Image 2024 02 05 At 16.02.24

मैं हिजाब नहीं छोडूंगी, चाहे पढ़ाई छोड़ दूंगी. हम स्कूल से टीसी (ट्रांसफ़र सर्टिफ़िकेट) लेने को तैयार हैं, लेकिन अपना हिजाब नहीं छोड़ेंगे.”

ये कहना है बारहवीं कक्षा की छात्रा क़ायनात का।

दरअसल देश में एक बार फिर हिजाब बैन के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है. राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार शैक्षिक संस्थानों में हिजाब पर बैन लगाने पर विचार कर रही है, जिसे लेकर मुस्लिम छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. करीब डेढ़ साल बाद इस पर फिर से देश में विवाद खड़ा हो गया है. मगर सवाल ये है, हिजाब पहनना इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा तो है नहीं. स्कूल-कॉलेज में यूनिफॉर्म का पूरी तरह से पालन होना चाहिए, फिर ये मुद्दा इतना तूल क्यों पकड़ रहा है। कोई भी विद्यालय एक धर्म निर्पेक्ष जगह होती, सभी विद्यार्थी एक होते है, तो वंहा हिजाब की क्या जरुरत। क्या कभी आपने ये सुना की किसी हिन्दू लड़की ने मांग की हो की वो भगवा ड्रेस, या साडी, या भगवा कपडा विद्यालय में अनिवार्य किया जाए, या कभी सुना की कोई हिन्दू लड़की अपने धरम का प्रचार शिक्षण संसथान में किया हो तो फिर ये हिज़ाब का मामला कभी कभी समझ के परे नज़र आता है। शिक्षण संस्थान धर्म का प्रचार करने के लिए नहीं है, बल्कि शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाया जाता है। विद्यालय को विद्यालय रहने दिया जाए, धर्म का स्थान न बनाया जाये। आपको बता दें, मुस्लिम समुदाय की ही एक युवती तंजीम मेरानी अपने पिता के साथ राजधानी जयपुर में अनशन पर बैठी है। उसका यह अनशन हैरान करने वाला है। यह युवती स्कूल कॉलेज में हिजाब पर पाबंदी लगाने की मांग कर रही है। तंजीम का कहना है कि मैं मुस्लिम समाज से हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं शिक्षण संस्थाओं अथवा सरकारी कार्यालय में जाते समय हिजाब पहनूं।

https://www.instagram.com/reel/C29leocva69/?igsh=d2FsOG5rdGlsMzE5

रामभद्राचार्य महाराज की बिगड़ी ताब्यात अब सुधरी!

WhatsApp Image 2024 02 05 At 15.10.52

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को यूपी के हाथरस में कथा सुनाते समय सांस लेने में परेशानी हुई जिस वजह से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था शुक्रवार की देर रात आगरा से उनको एयर लिफ्ट कर देहरादून लाया गया। यहां बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है। डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू किया, इलाज के बाद उनकी तबीयत में अब सुधार है। शनिवार सुबह जैसे ही लोगों को रामभद्राचार्य के स्पथल में भर्ती होने की खबर मिली, तो भक्त उनका हाल जानने और दर्शन करने अस्पताल पहुंचने लगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर महाराज से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली, डॉक्टर से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

रामभद्राचार्य महाराज बोले- मैं स्वस्थ हूं…

स्वामी रामभद्राचार्य के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर सूचनाएं आयी। तबीयत में सुधार होने के बाद स्वामी रामभद्राचार्य ने अपने Facebook पेज से वीडियो जारी किया है। जिसमे बताया गया की वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं, “अनावश्यक खबरों पर ध्यान न दें”। और कहा, “वह अपने शिष्य के यहां देहरादून में विश्राम कर रहे हैं। जल्द ही कथा की गंगा में स्वयं बहने और आपको बहाने का प्रयास करेंगे “। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि “भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं दें”।


सोशल मीडिया पर स्वस्थ होने की कामना।

स्वामी रामभद्राचार्य की हालत बिगड़ने के बाद देशभर में भक्तों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। शुक्रवार से ही सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार पोस्ट होती रही। सोशल मीडिया पर लोग दिनभर उनके स्वस्थ होने की कामना करते रहे।

ग्रैमी अवार्ड्स में शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन की जीत से भारत की चमक बढ़ी।

WhatsApp Image 2024 02 05 At 13.39.27 1

ग्रैमी अवार्ड्स 2024: 66वें एनुअल ग्रैमी अवार्ड्स 2024 लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जा रहा हैं।

भारतीय संगीतकार शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के फ्यूजन बैंड ‘शक्ति’ ने सोमवार को ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम’ के लिए ग्रैमी अवार्ड जीता।यह अवार्ड उनके नए एल्बम ‘दिस मोमेंट’ के लिए था।

ग्रैमीज़ द्वारा अपने ऑफिसियल X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) अकाउंट पर साझा की गई एक तस्वीर में, महादेवन और बैंड के एक अन्य सदस्य, गणेश राजगोपालन को मंच पर पुरस्कार स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है। ग्रैमी अवार्ड्स ने पोस्ट में लिखा, बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम विजेता – ‘दिस मोमेंट’ शक्ति को बधाई। #GRAMMYs।”

https://twitter.com/RecordingAcad/status/1754268355651862958?s=20

रेप और गर्भपात के आरोप में समाजवादी पार्टी नेता गिरफ्तार, सहयोगी पत्नी फरार!

Image5289041x

प्रतापगढ़: एक महिला का आरोप है कि Facebook पर उसकी दोस्ती समाजवादी पार्टी नेता “जावेद अहमद” से हुई जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। जावेद ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अपनी पत्नी के सहयोग से उसका गर्भपात करा दिया।

अधिकारियों ने शनिवार (3 फरवरी) को बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला द्वारा लगाए गए बलात्कार और गर्भपात के आरोप में “जावेद” को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि नेता की पत्नी, जिस पर भी आरोपी के संबंध में मामला दर्ज किया गया वह फरार है।

पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के मुताबिक, महिला ने पट्टी पुलिस थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी दोस्ती Facebook पर सपा नेता जावेद अहमद से हुई थी, सिंह ने कहा, महिला ने दावा किया कि अहमद ने उससे फोन पर बात करना शुरू कर दिया था और फिर उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी। महिला का यह भी आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने कहा कि जब महिला गर्भवती हो गई तो उसने अपनी पत्नी सलमा बैगम की मदद से उसका गर्भपात करा दिया और जब उसने अहमद से शादी करने के लिए कहा तो जावेद ने धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने अहमद और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिससे शुक्रवार (2 फरवरी) शाम को समाजवादी पार्टी नेता की गिरफ्तारी हुई। बताया गया कि शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया पर उसकी पत्नी फरार हो गई।

जानिए क्यों संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर को कबीर सिंह के लिए नहीं चुना?

Ranbir Kapoor

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि रणबीर कपूर ने उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म अर्जुन रेड्डी की सफलता के बाद उन्हें मैसेज किया था। हालांकि उस समय संदीप ने उनका मैसेज नहीं देखा था और इस बात का खुलासा किया था कि क्या रणबीर “कबीर सिंह” के सीक्वल में काम करने के इच्छुक हैं या नहीं।

रणबीर कपूर ने संदीप रेड्डी को मैसेज किया था:-

हाल ही में एक इंटरव्यू में, संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि अर्जुन रेड्डी के बाद रणबीर कपूर और अनिल कपूर ने उन्हें मैसेज किया था, लेकिन वह ध्यान नहीं दे पाए। उन्होंने कहा “उसने (रणबीर) मुझे एक SMS भेजा था। जब से WHATSAPP आया है, SMS चेक करने की आदत खत्म हो गई है। मैंने SMS चेक करना बंद कर दिया क्योंकि हर कोई WHATSAPP का इस्तेमाल करता है। इस तरह मैंने कई लोगों के मैसेज मिस कर दिए हैं।”अनिल कपूर ने भी मुझे तब मैसेज किया था”। जब संदीप से पूछा गया कि क्या वह “कबीर सिंह” में रणबीर को कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे या नहीं, तो निर्देशक ने तुरंत कहा, “नहीं, रणबीर ने साफ कहा था कि वह कोई रीमेक नहीं करना चाहते हैं। इसलिए मुझे पता था।”
रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर सफल प्रदर्शन किया था। और यह फिल्म जनवरी 2024 के आखिरी हफ्ते में NETFLIX पर रिलीज हुई और इस साल सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ओटीटी कंटेंट में से एक बन गई है।

जावेद अख्तर भिड़े एनिमल फिल्म से !

WhatsApp Image 2024 02 03 At 16.35.58

MGM विश्वविद्यालय के AIFF इवेंट में जावेद अख्तर ने भाषण के दौरान एक उन्होंने एनिमल फिल्म पर एक टिपण्णी कासी जिसमे उन्होंने फिल्म को समाज के लिए खतरनाक बताया। जावेद अख्तर की टिपण्णी का जवाब देते हुए एनिमल फिल्म की टीम ने कहा की “आपकी क्षमता का लेखक एक प्रेमी के विश्वासघात को नहीं समझ सकता (जोया और रणविजय के बीच) तो आपकी सारी कलाएं बहुत बड़ी झूठी हैं और यदि एक महिला (प्यार के नाम पर एक पुरुष द्वारा धोखा दी गई और मूर्ख बनाई गई) ने कहा होता “मेरे जूते चाटो” तो आप लोग इसे नारीवाद कहकर जश्न मनाते। प्रेम को लिंग की राजनीति से मुक्त होने दीजिए। चलो बस उन्हें प्रेमी कहते हैं. प्रेमी ने धोखा दिया और झूठबोला. प्रेमी ने कहा मेरा जूता चाटो”।

पूनम पांडेय का झूट आया सामने !

WhatsApp Image 2024 02 03 At 13.15.56

पूनम पांडेय ने उठाया सच से पर्दा। सामने आयी पूनम पांडेय, सोशल मीडिया पर सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबरों के बाद पूनम पांडे ने कहा, ‘मैं यहां हूं, जिंदा हूं’।
इस बात का खुलासा हुआ कि पूनम पांडे जिंदा हैं. मॉडल-अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें बताया गया कि यह सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया था।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा : “मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं – मैं यहां जीवित हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा, लेकिन दुखद है कि इसने हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं कि कैसे इस बीमारी से निपटें। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह से रोका जा सकता है। इसकी कुंजी एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में है। हम चाहतें हैं की इस बीमारी से कोई अपनी जान न गंवाए। आइए महत्वपूर्ण जागरूकता के साथ एक दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि प्रत्येक महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में सूचित किया जाए।

https://www.instagram.com/reel/C24C_LyIy6m/?igsh=YWZhdGV3bGJxajg3
पूनम पांडेय ने सबसे माफ़ी मांगते हुए भी वीडियो डाली है।
https://www.instagram.com/reel/C24C5DCtyRU/?igsh=MWh2N2NvOHB5eHY4ZQ==