चूरू में PM मोदी बोले- अब तक जो हुआ है, वह सिर्फ ट्रेलर है

0
PM Modi

PM Modi

चूरू में PM मोदी बोले- अब तक जो हुआ है, वह सिर्फ ट्रेलर है

चूरू में PM मोदी बोले- अब तक जो हुआ है, वह सिर्फ ट्रेलर है

2024 चुनाव नजदीक आ रहा है पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोपों का पुल बांध रहा है, और खुद जितने और दूसरों को हराने की पुर जोर कोशिश में लगा हुआ हैं। कल बिहार और बंगाल में चुनावी रैलियों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के चुरू में एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होनें कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार करने का मौका कभी नहीं छोड़ती। पीएम मोदी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि देश भव्य राम मंदिर का जश्न मना रहा था। लेकिन, कांग्रेस पार्टी खुले आम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। मुझे पता चला है कि कांग्रेस पार्टी ने एक एडवाइजरी निकाली है कि अयोध्या और राम मंदिर की चर्चा निकल पड़े तो मुंह पर ताला लगा देना, कुछ बोलना ही मत, क्योंकि वो जानते हैं कि बोलना पड़ गया तो पता नहीं कब राम-राम हो जाए। आगे उन्होने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि जब 26 फरवरी को यहां आया था तो उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। तब मैंने जो शब्द कहे थे चूरू की धरती पर, मैं आज फिर एक बार इस वीरों की धरती पर आया हूं तो मेरे उन भावों को दौहराता हूं। तब मैंने कहा था… सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने नहीं दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीष नहीं झुकने दूंगा। लेकिन कांग्रेस वालों ने सेना का अपमान किया वो एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। सेना के हाथ बांध रखे थे। हमारे जवाब वन रैंक वन पेंशन की बात करते थे। लेकिन जब हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का अधिकार दिया और सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट दे दी। आज दुश्मन का पता है कि ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed